Upcoming IPO: ये इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ला रही है अपना आईपीओ, सेबी के पेपर्स जमा किए पेपर्स

Upcoming IPO: ये इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ला रही है अपना आईपीओ, सेबी के पेपर्स जमा किए पेपर्स

Upcoming IPO: कई कंपनियां इस साल अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज और सोल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी Cyeint DLM भी अपना आईपीओ लेकर आ रहा है। जिसके लिए कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स भी जमा किए हैं। कंपनी एयरोस्पेस और डिफेंस, इन्डस्ट्रीयल सेक्टर्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी में ग्लोबल ऑरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स का सप्लाइ करती है। इस आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल यह कंपनी वर्किंग कैपिटल से जरूरतों को पूरा करने में खर्च करने करने की योजना बना रही है। इसके अलावा कर्ज चुकाने के लिए भी कंपनी आईपीओ की रकम का इस्तेमाल करेगी।

आईपीओ से जुड़ी डीटेल

कंपनी के आईपीओ के माध्यम से 740 करोड़ की राशि जमा करने की योजना बना रही है। इसके अलावा राइट्स इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट  और प्रिफ़ेरेन्शियल ऑफर और अन्य विकल्पों के जरिए 148 करोड़ रुपये जुटाने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसा करने से से आईपीओ के इश्यू का साइज़ कम होने की संभावना भी है।

कंपनी के बारे में

Cyient के अंतर्गत आने वाली कंपनी Cyient DLM का कारोबार देश काफी मजबूत है। हैदराबाद बेस्ड यह कंपनी हाई मिक्स आउट लो टू-मीडियम वॉल्यूम हाई कॉम्प्लेक्स सिस्टम का विकास लंबे समय से है। इस वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का हेल्थ ऑपरेटिंग परफ़ोर्मेंस और रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करता नजर आया। करीब 14.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। रेवेन्यू 720 करोड़ का रहा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews