Government Scheme: महिलाओं के लिए खास है ये सरकारी योजना, मिलेंगे 6000 रुपये, यहाँ जानें डीटेल

Government Scheme: महिलाओं के लिए खास है ये सरकारी योजना, मिलेंगे 6000 रुपये, यहाँ जानें डीटेल

Government Scheme: केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाएं चलाती है। जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होता। गरीबी रेखा के नीचे आने वाली बेरोजगार महिलाओं और उनके बच्चों के लिए भारत सरकार एक विशेष योजना चला रही है। जिसके तहत 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का नाम “प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना” है।

यह योजना 1 जनवरी 2017 में शुरू की गई थी, इसे प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाली महिलाओं को बच्चे की देखरेख के लिए 6000 की रुपये धनराशि सरकार द्वारा दी जाती है। ताकि उनके बच्चे कुपोषण का शिकार न हो और खान-पान सही रहे। बेरोजगार और पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलायें योजना का लाभ उठा सकती हैं।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना कल लाभ उठाने वाली महिलाओं को उनके खाते में तीन किस्तों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। पहली किस्त गर्भावस्था के पंजीकरण के दौरान मिलती है। स्किन के लिए आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इस लिस्ट में माता पिता का आधार कार्ड और पहचान पत्र के साथ-साथ बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, राशन कार्ड और बैंक अकाउंट का पासबुक शामिल हैं। 19 वर्ष के कम उम्र वाली महिलायें इसका लाभ नहीं उठा सकती हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://wcd.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews