बच्चों के लिए खास है LIC की ये स्कीम, बोनस की गारंटी, जरूरत के समय मिलेगा लोन, दूर होगी फ्यूचर की टेंशन 

एलआईसी बच्चों के लिए अमृतबाल योजना चला रहा है। निवेशक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से योजना का लाभ उठा सकते हैं।
lic scheme

LIC Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम अलग-अलग वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चलाता है। बच्चों के लिए भी कई प्लान ऑफर कर रहा है। जिसमें से एक अमृत बाल बीमा योजना है। इस स्कीम के तहत पूरी पॉलिसी की अवधि के दौरान आकर्षक गरांटिड एडीशंस का लाभ मिलता है। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं भी मिलती है।

योजना का उद्देश्य

एलआईसी अमृतबाल प्लान एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, सेविंग्स, लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। जिसे खास करके बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। ताकि उनके उच्च शिक्षा और अन्य जरूरतों की पूर्ति हो सके। जरूरत  के समय उन्हें पैसों की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

कौन उठा सकता है लाभ?

योजना की प्रवेश आयु 30 दिन से लेकर 13 वर्ष होती है। वहीं मैच्योरिटी की आयु 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष होती है। पॉलिसी की न्यूनतम अवधि  लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तहत 10 वर्ष और सिंगल प्रीमियम भुगतान के तहत 5 वर्ष होती है। वहीं इसकी अधिकतम अवधि लिमिटेड प्रीमियम भुगतान के तहत 25 वर्ष  होती है।

स्कीम के फीचर्स

योजना के तहत निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से लाइफ इंश्योरेंस कवरेज का चयन कर सकते हैं। लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट और सिंगल प्रीमियम पेमेंट में से किसी एक को चुनने की छूट होती है। इंस्टॉलमेंट में भुगतान भी किया जा सकता है। निवेशक इसमें 2 लाख रुपये न्यूनतम निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं होती। निर्धारित तिथि तक निवेशक के जीवित रहने पर यदि पॉलिसी चालू हो तो परिपक्वता बीमा राशि का प्रभावी पॉलिसी के लिए अर्जित गारंटी एडिशन के साथ भुगतान किया जाता है। स्कीम के तहत लोन की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

कैसे उठायें लाभ?

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/योजना/शेयर मार्केट/फंड में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews