इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को दिया 300% से ज्यादा का मुनाफा, अभी भी सिर्फ इतनी है कीमत!

यदि आप एक शेयर बाजार के निवेशक हैं, तो आपके लिए यह खबर शानदार हो सकती है। दरअसल आज हम आपको एक ऐसे पैनी स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को दिया 300% से ज्यादा का मुनाफा, अभी भी सिर्फ इतनी है कीमत!

क्या आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं? यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद शानदार हो सकती है। दरअसल एक पैनी स्टॉक ने अपने निवेशकों को 300% का रिटर्न दिया है। पिछले कुछ समय से स्टॉक में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब स्टॉक में दो बार अपर सर्किट लग चुका है। इसके चलते यह तूफान की तेजी से भाग रहा है। इसकी कीमत भी बेहद कम है। पैनी स्टॉक्स होने के कारण इसमें निवेशक जबरदस्त रुचि दिखा रहे हैं।

यही कारण है कि बीते दिन NSE पर 15.8 लाख शेयरों का कारोबार देखने को मिला। निवेशक जमकर इस स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर यह स्टॉक कौन सा है और इसकी कीमत कितनी है।

कितने रूपए है अभी इसका स्टॉक?

आज हम जिस स्टॉक की बात करने जा रहे हैं वह इंटेग्रा एस्सेन्टिया का है। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले कुछ समय में इस शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। जिसके चलते 7 रुपए वाला यह शेयर मात्र ₹3 तक आ चुका है। इसके 52 वीक के हाई पर नजर डाली जाए तो यह 7.56 है। जबकि फिलहाल यह शेयर 3.38 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर में बीते कुछ समय में दो बार अपर सर्किट लग चुके हैं। जिसके चलते अब सभी की निगाहें इस शेयर पर टिकी हुई है।

जानिए क्या काम करती है कंपनी?

वही कंपनी पर नजर डाली जाए तो यह कंपनी खाने-पीने के समान, कपड़े, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में अपना काम करती है। कंपनी पब्लिक लिमिटेड यूनिट 3 जनवरी 2012 को बनी थी। इसका नाम 16 फरवरी 2022 को बदला गया था और इंटेग्रा एस्सेन्टिया लिमिटेड रखा गया था। इससे पहले इसका नाम इंटेग्रा गारमेंट्स एंड टेक्सटाइल लिमिटेड था। जरूरी कामकाज के सामान में काम करने वाली यह कंपनी पिछले कुछ समय से निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। निवेशक इस कंपनी पर जमकर भरोसा जाता रहे हैं। जिसके चलते इसमें अपर सर्किट देखने को मिल रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews