आज शेयर बाजार में ओपन होंगे तीन नए IPO, 24 दिसंबर तक निवेशकों के पास बोली लगाने का रहेगा मौका

आज भारतीय शेयर बाजार में तीन नए आईपीओ ओपन होने वाले हैं। जिनमें सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, वेन्टिव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड और कैरारो इंडिया लिमिटेड शामिल है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इन आईपीओ पर निवेशक कितना भरोसा जताते हैं। 30 दिसंबर को इन आईपीओ की लिस्टिंग बाजार में होगी।
Lenskart रख सकती है भारतीय शेयर बाजार में कदम, 1 बिलियन डॉलर के करीब का हो सकता है IPO!

आज भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद शानदार दिन होने वाला है। दरअसल आज बाजार में तीन कंपनियों के आईपीओ ओपन होने वाले हैं। इन आईपीओ में सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, वेन्टिव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड और कैरारो इंडिया लिमिटेड शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन आईपीओ पर निवेशक जमकर भरोसा जता सकते हैं। हालांकि अब देखना होगा कि इन कंपनी के आईपीओ को कुल कितना गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है।

दरअसल इन तीनों कंपनी के आईपीओ के लिए 24 दिसंबर तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। वहीं 30 दिसंबर को इन कंपनी के आईपीओ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का आईपीओ

सबसे पहले अगर हम सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के आईपीओ पर नजर डालें तो कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 582.11 करोड रुपए जुटाने की कोशिश कर रही है, जिसके चलते कंपनी 1,27,87,723 शेयर इश्यू करने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के इश्यू प्राइस बैंड को 372-391 रूपए तय किया है। इन शेयरों के लिए इन्वेस्टर को 14,858 रुपए इन्वेस्ट करना होंगे। कंपनी के कामकाज पर नजर डाली जाए तो यह कंपनी ग्लोबल रिसर्च डिवन फार्मास्युटिकल कंपनी है। कंपनी मुख्य तौर पर यूके, कनाडा और अमेरिका जैसे बाजारों के लिए फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट बनाती है।

वेन्टिव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड का आईपीओ

वहीं अगर हम वेन्टिव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के आईपीओ पर नजर डालें तो कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 1,600 करोड रुपए जुटाने की कोशिश करने वाली है। आईपीओ में मौजूदा निवेशक द्वारा एक भी शेयर नहीं बेचा जाएगा यानी कंपनी नए शेयर इश्यू करने जा रही है, जिसका प्राइस बैंड 610-643 रूपए तय किया गया है। इस आईपीओ के ओपन होने के पहले ही ग्रे मार्केट पर इस आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी के कामकाज पर नजर डाली जाए तो कंपनी लग्जरी होटल और रिसॉर्ट डेवलप करने और मैनेज करने में का काम करती है।

कैरारो इंडिया लिमिटेड का आईपीओ

वहीं अब अगर हम कैरारो इंडिया लिमिटेड की बात करें तो यह कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 1,250 करोड रुपए जुटाने की कोशिश कर रही है। इस आईपीओ में मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी (OFS) के जरिए 1250 करोड रुपए के 1,77,556,80 शेयर बेचने वाली है। कंपनी आईपीओ में एक भी फ्रेश शेयर इश्यू नहीं करने वाली है। आईपीओ में निवेश करने के लिए निवेशकों को 14784 रुपए इन्वेस्ट करना होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews