आज हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के IPO का दूसरा दिन, यहां जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश

12 फरवरी को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ बाजार में ओपन हो गया। अगर आप भी शेयरों में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको शेयरों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। बता दें कि कंपनी के शेयर 19 फरवरी को बाजार में लिस्ट होंगे।
आज हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के IPO का दूसरा दिन, यहां जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश

IPO

बीते दिन यानी 12 फरवरी को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ओपन हो गया। अब 14 फरवरी तक इस आईपीओ में निवेशक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 12.36 करोड़ शेयर बेच रही है, जिनकी कुल रकम 8750 करोड़ रुपए है। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में आईटी और एंटरप्राइज टेक सेगमेंट का यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है।

अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि इसमें न्यूनतम कितना निवेश करना होगा।

महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डालें

आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डालें तो 12 फरवरी को कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ, वहीं 14 फरवरी को यह क्लोज हो जाएगा। 17 फरवरी को शेयर अलॉट किए जाएंगे, जबकि 18 फरवरी को उन निवेशकों को रिफंड दिया जाएगा, जिन्हें शेयर अलॉट नहीं हुए हैं। 18 फरवरी को ही डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे, जबकि 19 फरवरी को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

जानिए कितना करना होगा निवेश

अगर आप इस आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो बता दें कि कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 674 से 708 रुपए प्रति शेयर तय किया है। शेयरों का अलॉटमेंट 17 फरवरी को किया जाएगा। खुदरा निवेशक न्यूनतम एक लॉट यानी 21 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। यदि आप एक लॉट के लिए बोली लगाते हैं, तो आपको 14,868 रुपए निवेश करने होंगे, जबकि यदि आप अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाते हैं, तो आपको 1,93,284 रुपए निवेश करने होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 22 साल बाद फिर से घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। यह कंपनी पहले 14 जून 2002 को लिस्ट हुई थी, लेकिन प्रमोटर बरिंग प्राइवेट इक्विटी शेयर ने 2020 में इसे डीलिस्ट कर दिया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews