आज शेयर बाजार (share market) में शानदार तेजी, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर चढ़ा, IT और बैंकिंग शेयर्स में उछाल

आज यानी 10 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में तेजी नजर आ रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 200 अंक की बढ़त लेता हुआ दिखाई दे रहा है।
आज भारतीय शेयर बाजार फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 77,700 पर पहुंचा, जानिए निफ्टी में कैसा है कारोबार?

आज मंगलवार 10 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार (share market) में जोरदार उछाल दिखाई दिया है। दरअसल आज सेंसेक्स ने 200 अंकों की बढ़त हासिल की है और 81,750 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं इस तेजी का मुख्य कारण आईटी और बैंकिंग सेक्टर में आई तेजी को बताया जा रहा है। इसके साथ ही, एशियाई बाजारों में भी मिले-जुले संकेतों के बावजूद, भारतीय बाजार ने सकारात्मक दिशा देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार आज (share market) सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 27 में तेजी दर्ज की गई है, जो बाजार में निवेशकों की सकारात्मक धारणा को दिखा रहा है। वहीं इसी तरह, निफ्टी भी 50 अंकों की बढ़त लेकर 25,000 के स्तर तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार निफ्टी 50 के 38 शेयरों में तेजी आई, जबकि केवल 12 शेयरों में ही गिरावट देखी गई है।’

आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी

दरअसल आज के बाजार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार आईटी क्षेत्र में प्रमुख कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है, जिससे बाजार की दिशा में तेजी का माहौल बन रहा है। इसी प्रकार, बैंकिंग सेक्टर में भी आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने शानदार बढ़त दिखाई है, जो आज बाजार की मजबूती को दिखा रही है।

यहां जानिए एशियाई बाजारों का हाल

वहीं आज भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुझान के बावजूद, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। जानकारी के अनुसार जापान के निक्केई और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में क्रमशः 0.07% और 0.13% की तेजी हुई, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.59% की कमी दर्ज की गई है। वहीं इससे एशियाई बाजारों में थोड़ी सुस्ती का संकेत मिला है। इसके साथ ही, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.04% की मामूली बढ़त ने एशियाई बाजारों में संतुलन बनाए रखा है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले 09 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। जानकारी दे दें कि सोमवार को सेंसेक्स 375 अंक चढ़कर 81,559 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 84 अंक की तेजी लेकर 24,936 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews