आज शेयर बाजार में फिर उछाल, सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी, निफ्टी में भी दिखाई दी बढ़त, यहां जाने आज का बाजार

आज यानी 14 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में हल्की तेजी देखने को मिली है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 100 अंक की बड़ी बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया। जबकि निफ्टी (nifty) की बात करें तो निफ्टी ने भी 10 अंक बढ़कर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
आज शेयर बाजार में फिर उछाल, सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी, निफ्टी में भी दिखाई दी बढ़त, यहां जाने आज का बाजार

भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है है। दरअसल भारतीय बाजार में आज उछाल के चलते निवेशकों में हल्की खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बता दें कि दो दिन से लगातार भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं आज भी शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 23 शेयर बढ़त लेते हुए हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के 7 में ही कमजोरी दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कामकाज में इस बढ़त के चलते अब उम्मीद लगाई जा रही है कि आज भारतीय शेयर बाजार में दिन के कारोबार में भी बढ़त दिखाई दे सकती हैं। हालांकि मिला जुला कारोबार भी देखने को भी मिल सकता है। आज सेंसेक्स 100 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 79,065.22 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 10 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 24,146 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

वहीं आज भारतीय शेयर बाजार के निफ्टी 50 पैक से टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें गेनर्स में हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, बीपीसीएस, एमएंडएम, एचसीएल टेक के शेयर शामिल थे।

इसी के साथ ऑटो, आईटी, एनर्जी, मेटल सेक्टर और पीएसयू बैंक में बाइंग देखने को मिल रही है, वहीं ऑटो सेक्टर की बात करें तो आज इसमें कम खरीदारी का माहौल बना हुआ है। हालांकि हीरो मोटोकॉर्प , हिंडाल्को , अपोलो हॉस्पिटल्स , वेदांता , ओला इलेक्ट्रिक समेत अन्य कंपनियों के शेयर में शुरुआती कारोबार में अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है।

जानें बीते गुरुवार के बाजार का हाल:

दरअसल कल मंगलवार यानी, इससे पहले 13 अगस्त को शेयर बाजार फिसलता हुआ दिखाई दिया था। जानकारी दे दें कि 13 अगस्त को सेंसेक्स ने अपना कारोबार 692 अंक की गिरावट के साथ 78,956 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी ने 208 अंक की गिरावट लेकर 24,139 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews