Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में मची धूम, सेंसेक्स और निफ्टी में फिर तेजी, बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई

Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में मची धूम, सेंसेक्स और निफ्टी में फिर तेजी, बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई

Market Update: आज, भारतीय शेयर बाजार ने नए ऑल टाइम हाई की ऊंचाई में कारोबार किया है, जिसमें सेंसेक्स ने 74,242 और निफ्टी ने 22,523 का लेवल छुआ है। बाजार की मजबूती के पीछे कई कारण हैं, जिनमें कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों का बड़ता आकर्षण, और भारत के फोरेक्स रिजर्व की बढ़ती मात्रा शामिल है।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के दौरान बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 11 बजे तक 74,063 पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 22,488 पर दिन का कारोबार का रहा था।

गुरुवार का शुरुआती कामकाज:

दरअसल आज के शेयर बाजार में निफ्टी मिडकैप 100, बीएसई स्मॉल कैप, निफ़्टी बैंक, निफ़्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में तेजी दिखाई दे रही है, जबकि निफ्टी आईटी और निफ़्टी ऑटो इंडेक्स में कमजोरी दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक आज बाजार में वरुण बेवरेजेस, जेनसार टेक, पिडीलाइट इंडस्टरीज, लिंडे इंडिया, कोटक बैंक साथ ही सुवेन फार्मा जैसे शेयरों में तेजी का दौर बन रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार निवेशक आज इसकी तरफ रुख कर सकते है।

मुक्का प्रोटीन्स का लिस्टिंग:

दरअसल आज बाजार में एक और महत्वपूर्ण घटना के रूप में, मुक्का प्रोटीन्स का NSE पर 42.9% प्रीमियम के साथ 40 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इसके साथ ही, BSE पर इसका शेयर 57.1% प्रीमियम के साथ 44 रुपए पर खुला। आपको जानकारी दे दें की इसका इश्यू प्राइस 28 रुपए प्रति शेयर रखा गया था। इससे निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है।

बाजार का कल का हाल:

दरअसल कल भी बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। जानकारी दे दें की कल सेंसेक्स ने 74,151 का और निफ्टी ने 22,497 का ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 408 अंक की तेजी लेकर 74,085 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था। जबकि, निफ्टी ने भी 117 अंक की तेजी लेकर, 22,474 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews