आज शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार, निफ्टी और सेंसेक्स टूटे, यहां जानिए आज का बाजार

आज यानि 29 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कारोबार में गिरावट दिखाई दे रही है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट में देखी गई है।
आज शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार, निफ्टी और सेंसेक्स टूटे, यहां जानिए आज का बाजार

आज यानि 29 अगस्त 2024 को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कमजोरी का माहौल बना हुआ है। दरअसल सेंसेक्स 60 अंकों की गिरावट के साथ 81,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 20 अंक कम होकर 25,040 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं शुरुआती ट्रेडिंग में IT, मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, जिससे प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल आज सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 11 में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है और 31 में गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स के मुख्य घटकों में HCL टेक, इंफोसिस और TCS में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर, HDFC बैंक और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसकी आज वार्षिक आम बैठक (AGM) है, लगभग बाजार में आज स्थिर बना हुआ है।

प्री-ओपन सेशन में बाजार पर बनता दिखा दबाव

वहीं प्री-ओपन सेशन में बाजार पर दबाव देखा गया था। बता दें कि सेंसेक्स मामूली 0.05% की वृद्धि के साथ 81,822.56 अंक पर दिखाई दिया था, वहीं निफ्टी ने 17 अंकों की गिरावट के साथ 25,035 अंक के आसपास कारोबार किया था। दरअसल बाजार खुलने से पहले, गिफ्ट सिटी में निफ्टी फ्यूचर लाल निशान में था और लगभग 55 अंकों की गिरावट के साथ 25,002 अंक पर पहुंच गया था। इससे यह संकेत मिल रहा था कि शुरुआती ट्रेडिंग में बाजार पर बिकवाली का दबाव हो सकता है।

शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में दिखाई दी गिरावट

दरअसल सेंसेक्स के आज शुरुआती कामकाज में आईटी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई है। जानकारी के अनुसार एचसीएल टेक ने 0.65% की कमी के साथ सबसे कमजोर प्रदर्शन किया, जबकि इंफोसिस और टीसीएस में भी 0.60% तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे अन्य शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि, HDFC बैंक और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों ने हरे निशान में कारोबार किया, जिससे बाजार को थोड़ी राहत मिली।

कल निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया

बता दें कि 28 अगस्त को निफ्टी ने 25,129 का नया ऑलटाइम हाई छूने में सफलता प्राप्त की थी। हालांकि, इस हाई से 77 अंकों की गिरावट के बाद, निफ्टी 34 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,052 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स ने भी 73 अंकों की वृद्धि दर्ज की थी और 81,785 पर समाप्त हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews