TRAI की नई तैयारी, अब टेलीकॉम कंपनियों से करेगी जुर्माने की वसूली, इन कंपनियों को लग सकता है झटका

एक बार फिर टेलीकॉम सेक्टर में हलचल देखने को मिल सकती है। दरअसल टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
TRAI की नई तैयारी, अब टेलीकॉम कंपनियों से करेगी जुर्माने की वसूली, इन कंपनियों को लग सकता है झटका

भारत के टेलीकॉम सेक्टर में तेजी से बड़े बदलाव किये जा रहे हैं। दरअसल इसके तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने इस दिशा में अपनी निगरानी को और भी सख्त करते हुए सरकारी और निजी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स पर जुर्माना लगाने की दिशा में कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है।

दरअसल इसका सबसे बड़ा प्रभाव भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पर दिखाई दे सकता है। जो कि सरकारी स्वामित्व वाली प्रमुख टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनी है। इसके साथ ही, Bharti Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों पर भी जुर्माने का असर देखने को मिल सकता है।

जानिए क्या है TRAI की योजना

बता दें कि हाल ही के वर्षों में स्पैम कॉल्स और मैसेजेस की समस्या को कम करने के लिए TRAI ने कई प्रयास किए हैं, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों की नाकामी के कारण अब TRAI ने और भी अधिक कठोर कार्रवाई की योजना बनाई है। दरअसल TRAI ने दूरसंचार विभाग (DoT) को सुझाव दिया है कि जो कंपनियां स्पैम को नियंत्रित करने में विफल रहती हैं, उनकी बैंक गारंटी को अब कैश कर के जुर्माना वसूल किया जाए।

कंपनियों की वित्तीय स्थिति को प्रभावित कर सकता है TRAI का यह निर्णय

जानकारी के अनुसार यह निर्णय टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण झटका हो सकता है, क्योंकि TRAI का यह कदम कंपनियों की वित्तीय स्थिति को प्रभावित करने के साथ-साथ उनकी बाजार छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। दरअसल TRAI का यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब टेलीकॉम सेक्टर पहले से ही वित्तीय दबाव और तीव्र प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews