Stock Market में जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स ने तोडा रिकॉर्ड, निफ्टी भी 170 अंक उछला

आज यानी 20 सितंबर को शेयर बाजार (Stock Market) में जबरदस्त रौनक दिखाई दी है। दरअसल आज सेंसेक्स और निफ्टी ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया है। यहां जानिए आज के मार्केट की पूरी जानकारी।
Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 288 अंक उछला, निफ्टी 25600 के पार

भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज यानी 20 सितंबर को एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल आज सेंसेक्स ने 83,805 के स्तर को छू लिया है। बता दें कि आज, सेंसेक्स 450 अंकों की तेजी के साथ 83,650 के स्तर पर पहुंच गया है, जो भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में ऑल टाइम हाई है। दरअसल आज ही के दिन, निफ्टी ने भी 170 अंकों की बढ़त के साथ 25,580 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार आज की इस तेजी के पीछे मेटल, ऑटोमोबाइल और PSU बैंकों के शेयरों में आई तेजी का योगदान माना जा रहा। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई है, जबकि निफ्टी की बात करें तो आज निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों ने भी बड़ा उछाल दर्ज किया गया।

यहां जानिए आज के बाजार (Stock Market) की पूरी जानकारी

दरअसल आज के इस कारोबार में विशेष रूप से मेटल सेक्टर ने अहम योगदान दिया है, जानकारी के अनुसार इसमें 1.54% की वृद्धि देखने को मिली। इसके साथ ही एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स के अनुसार, मेटल के अलावा रियल्टी में 1.10%, PSU बैंकों में 0.73%, ऑयल और गैस में 0.49%, ऑटो में 0.45%, और FMCG सेक्टर में 0.33% की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 0.38% की गिरावट ने बाजार पर थोड़ा प्रभाव डाला है। लेकिन कुल मिलाकर, आज भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार शुरू किया है।

जानें एशियाई बाजारों का हाल (Stock Market)

वहीं एशियाई बाजारों की बात की जाए तो इसमें भी भारतीय शेयर बाजार की तरह सकारात्मक रुख देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार जापान का निक्केई इंडेक्स 2.10% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.72% उछाल दिखाई दिया है। हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में हल्की गिरावट देखी गई। वहीं इसके अतिरिक्त, अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ, जिसमें डाओ जोंस 1.26% की वृद्धि के साथ 42,025 पर, नैस्डैक 2.51% की बढ़त के साथ 18,013 पर, और S&P 500 भी 1.70% की वृद्धि के साथ मजबूत स्थिति में रहा। वैश्विक बाजारों में इस तेजी ने भारतीय बाजार को और मजबूती प्रदान की।

आज के टॉप गेनर्स (Stock Market)

जानकारी के अनुसार प्रमुख शेयरों किस बात की जाए तो इसमें, जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुरुआती कारोबार में लगभग 4% की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स में शामिल हुआ है। इसके अलावा, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी 1% से अधिक की तेजी देखी गई। हालांकि, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयरों में मामूली गिरावट आई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews