Upcoming IPO: ऑल ई टेक्नोलॉजीज कल खोलेगा अपना आईपीओ, 87-90 रुपये है प्राइस बैंड, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming IPO: ऑल ई टेक्नोलॉजीज कल खोलेगा अपना आईपीओ, 87-90 रुपये है प्राइस बैंड, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming IPO: यदि आप आईपीओ में निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बिजनेस एप्लिकेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशन कंपनी शानदार मौका ले कर आ रहा है। 9 दिसंबर या कल यह नया इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोलने जा रही है। इसमें निवेशक 13 दिसंबर तक दांव लगा सकते हैं। इसके लिए प्राइस बैंक 87 रुपये से लेकर 90 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

आईपीओ की डिटेल्स

All E Technologies इस आईपीओ के तहत कंपनी ने 48.20 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। ग्रे मार्केट में फिलहाल कंपनी के शेयर 60 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। निर्धारित अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके शेयर 150 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। वहीं 21 दिसंबर को आईपीओ की लिस्टिंग हो सकती है। यह लिस्टिंग एनएसई SME पर होगी। शेयरों के अलॉटमेंट के लिए 16 दिसंबर की तारीख को तय किया गया है। इश्यू के एक लॉट में न्यूनतम 1600 शेयरों के लिए दांव खेला जा सकता है। इसका मतलब रीटेल निवेशक को करीब 1 लाख 44 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

लंबे समय से कंपनी कर रही है कारोबार

बात कंपनी के कारोबार की करें तो ऑल ई टेक्नोलॉजीज एक एक बिजनेस एप्लिकेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशन कंपनी है, जो साल 2000 से अपना कारोबार कर रही है। रिपोर्ट की माने तो पिछले कई सालों से ये 700 से अधिक ग्राहकों को अपनी सर्विस दे रहा है। इतना ही नहीं इसका कारोबार यूरोप, USA, अफ्रीका, मध्य पूर्व और एपीएसी तक भी फैला है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी आईपीओ या योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews