साल 2024 में मिलेगा मुनाफा कमाने का मौका, खुलेगा ओला इलेक्ट्रिक, फोनपे समेत इन 5 कंपनियों का आईपीओ, यहाँ देखें लिस्ट

upcoming ipo in 2024

Upcoming IPO in 2024: वर्ष 2024 में 50 से अधिक कंपनियों का आईपीओ खुला। इन कंपनियों मे इश्यू के जरिए करीब 50 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाया है। वहीं वर्ष 2022 में सिर्फ 40 आईपीओ से करीब 60 हजार करोड़ रुपये कसा फंड जुटाया था। पिछले साल टाटा टेक्नोलॉजी सबसे सफल आईपीओ रहा। कंपनी ने नवंबर में इश्यू जारी किया था, जिसका साइज़ 3042 करोड़ रुपये था। वर्ष 2024 को लेकर भी कई उम्मीदें हैं। नए साल में स्टॉक मार्केट में रौनक देखने को मिल सकती है। फर्स्ट क्राइ, ओला इलेक्ट्रिक, फोनपे, ओयो समेत कई प्रसिद्ध कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर सकती हैं-

फर्स्टक्राइ आईपीओ

ओमनीकेमिकल बिजनेस से जुड़ी यह कंपनी जल्द ही अपना आईपीओ ओपन कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास पेपर फाइल किया है। इश्यू साइज़ अब तक कन्फर्म नहीं है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ऑफरिंग के जरिए 50 से 60 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का लक्ष्य निर्धारित कर सकती है।

फोनपे (PhonePe)

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भी इस साल अपना ऑफरिंग खोल सकता है। कंपनी पूरी तरह से फ्लिपकार्ट से अलग हो चुका है। 2024-25 तक आईपीओ जारी हो सकता है। इश्यू साइज़ और अन्य जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

OYO का आईपीओ

भारत के विभिन्न शहरों में बजट होटल की सुविधा प्रदान करने वाली यह कंपनी भी इस साल अपना आईपीओ जारी कर सकती है। कंपनी ने सेबी के पास दोबारा DRHP जमा करवाया है। आईपीओ का रेंज 400-600 मिलियन डॉलर तक हो सकता है।

स्विगी का आईपीओ

फूड डिलिवरी सेक्टर में नाम कमाने वाली यह कंपनी भी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। 10.7 बिलियन डॉलर के वैल्यू के साथ कंपनी भारतीय फूड डिलीवरी मार्केट में अपनी पकड़ बना चुकी है।

ओला इलेक्ट्रिक

ओला इलेक्ट्रिक भारत में ई-स्कूटर के मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने के बाद इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार सेक्टर में भी एंट्री ले चुका है। कंपनी इस साल अपना आईपीओ खोल सकती है। वर्तमान में इसका वैल्यूएशन 7-8 बिलियन डॉलर है। इश्यू साइज़ का रेंज 700-800 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews