Upcoming IPO: इस आईपीओ पर टिकी निवेशकों की नजरें, 543 गुना सब्सक्राइब होने से मार्केट में छाया

Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में एक बड़ा उछाल देखा जा रहा है। दरअसल रिटेल निवेशकों का भरोसा नई कंपनी के आईपीओ पर देखा जा रहा हैं। वहीं 8 मई को साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉय लिमिटेड का आईपीओ बाजार में लिस्ट होने वाला हैं।
Upcoming IPO: इस आईपीओ पर टिकी निवेशकों की नजरें, 543 गुना सब्सक्राइब होने से मार्केट में छाया

Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में हाल ही में बड़ी तेज गति पकड़ ली है। दरअसल कई मेनबोर्ड और एसएमई कंपनियां अपने आईपीओ के साथ आ रहे हैं और निवेशकों से इन आईपीओ को भारी प्रतिक्रिया मिल रही है। जानकारी के अनुसार आईपीओ बाजार में निवेशक इन आईपीओ पर जमकर रुचि लेते हुए दिख रहे हैं और उन्हें भी इन आईपीओ में अच्छा रिटर्न मिल रहा है।

यदि आईपीओ मार्केट में एक उदाहरण लें तो साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉय लिमिटेड (Sai Swami Metals & Alloys) का है, जिसके आईपीओ का सब्सक्रिप्शन शुक्रवार को 543 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हो गया। जिसके बाद से ही इसकी लिस्टिंग का इंतजार अब निवेशकों और बाजार के इच्छुक द्वारा किया जा रहा है।

आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर ले रहे ज्यादा रुचि:

दरअसल रिटेल इन्वेस्टर्स ने साई स्वामी मेटल्स एंड एलॉय की आईपीओ में बड़ी रुचि दिखाई है। आपको बता दें कि इस एसएमई आईपीओ की वैल्यू15 करोड़ रुपये है और कंपनी ने इसके लिए 23,72,000 इक्विटी शेयर लॉन्च किए थे। लेकिन, लोगों ने इसके 128.98 करोड़ इक्विटी शेयर के लिए बोली लगाई है। जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 533 गुना सब्सक्राइब हो चुका है, जबकि नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में इसका सब्सक्राइब वृद्धि उनके लिए 538 गुना हो गया है।

एक्सचेंज डेटा के अनुसार, रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 11,86,000 इक्विटी शेयर रिजर्व किए गए थे, जबकि नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किए गए 11,86,000 इक्विटी शेयर पर भरोसा बढ़ा है।

जानिए क्या करती है कंपनी:

दरअसल यह कंपनी अहमदाबाद में स्थित है और स्टेनलेस स्टील एप्लायंस बनाती है। जानकारी के अनुसार इसके शेयरों की लिस्टिंग 8 मई को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी। कंपनी का आईपीओ 30 अप्रैल को खुला था, जिसमें शेयर की कीमत 60 रुपये रखी गई थी। इस आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रखा गया था। कंपनी आईपीओ से जुटाए गए धन का उपयोग मशीनरी खरीदने, सब्सिडियरी कंपनियों में निवेश करने, और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews