Upcoming IPO: आ रहा Rishabh Instruments का आईपीओ, सेबी के पास दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर

Upcoming IPO: आ रहा Rishabh Instruments का आईपीओ, सेबी के पास दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर

Upcoming IPO 2023: नासिक महाराष्ट्र में स्थित कंपनी ऋषभ इन्स्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (Rishabh Instruments IPO) अपना खुद का आईपीओ लाने जा रही है। जिसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी है। कंपनी इलेक्ट्रिक ऑटोमेशन डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, देवलपनिंग और अप्लाइ का काम करता है। जिसके लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स भी जमा करवा दिया है। इस इYWनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के तहत 75 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू किया जाएगा। इसके वाली कंपनी के मौजूदा शेयर होल्डर और प्रोमोटर ऑफर फॉर ऑल की पेशकश करेंगे,जिसके लिए निर्धारित अमाउन्ट 94.5 लाख शेयरों की है।

आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 59.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को मजबूत बनाने और स्मानी कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी। साथ ही मिटरिंग, ऑटोमेशन प्रोडक्ट, कंट्रोल, सोलर स्ट्रिंग इनवर्टर और प्रोटेक्शन डिवाइस के निर्माण में करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक आशा नरेंद्र गोलीया 25 लाख शेयर्स और नरेंद्र ऋषभ गोलीय 5.17 लाख शेयर्स की बिक्री ओएफएस के तहत करेंगे। साथ ही SACEF Holdings II 60 लाख शेयरों की बिक्री कर सकते हैं। इस IPO की लिस्ट BSE और NSE दोनों ही प्लेटफॉर्म पर होगी।

ऋषभ इन्स्ट्रूमेंट्स लो वोल्टेज करंट ट्रांसफॉर्मर और एनालॉग पैनल मीटर की सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए देश की बड़ी कंपनी में से एक है। पिछले वित्तवर्ष मार्च में कंपनी ने कुल 49.65 करोड़ रुपये का प्रॉफ़िट किया था। साथ ही कुल आय 470.25 करोड़ रुपये दर्ज किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews