Upcoming IPO: फरवरी में खुलेंगे इन 3 कंपनियों के आईपीओ, इतनी होगी इश्यू साइज़, देखें लिस्ट

Upcoming IPO: फरवरी में खुलेंगे इन 3 कंपनियों के आईपीओ, इतनी होगी इश्यू साइज़, देखें लिस्ट

Upcoming IPO In February 2023: जनवरी का महिना ग्रे मार्केट के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा है। कई कंपनियों के आईपीओ में जोरदार उछाल आया है। तो कुछ को निराशा मिली। अडानी एंटरप्राइजेज के लिए निवेशकों में जितनी उत्सकता थी, उतनी ही अधिक निराशा हुई है। आज से फरवरी 2023 शुरू हो चुका है। इस महीने भी कई कंपनियां अपना ऑफरिंग लाकर मार्केट को गुलजार कर सकती हैं। ऐसी ही चार कंपनियों ने बारे में हम आपको बताने जा रहा हैं, जिनका इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग बहुत जल्द आ सकता है। हालंकी इनके तारीख की घोषणा अब तक नहीं हुई है।

J.G केमिकल्स लिमिटेड

जे। जी केमिकल्स लिमिटेड जिंक ऑक्साइड का उत्पादन करने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी इस महीने अपना आईपीओ खोल सकती है। जिसका इश्यू साइज़ 202.05 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो उल 57,00,000 इक्विटी शेयर्स जारी किये जाएंगे। कंपनी फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों की पेशकश करेगी।

ऋषभ इन्स्ट्रूमेंट्स लिमिटेड

कंपनी मुंबई में साल 1982 से इंजीनियरिंग से जुड़े मिटरिंग, मेजर्मेन्ट और इलेक्ट्रिकल प्रॉडक्ट्स का उत्पादन और सप्लाइ का कारोबार कर रही है। करीब 75 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू 94,16,500 इक्विटी शेयरों के साथ जारी हो सत्य है। ऑफर फॉर सेल के लिए भी शेयरों की पेशकश कंपनी के प्रोमोटर्स द्वारा की जाएगी।

Cyient DLM Limited

यह कोंपनु एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल और मेडिक टेक्नोलॉजी से जुड़ी इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस प्रदान करती है। कंपनी करीब 740 करोड़ रुपये आईपीओ लाने जा रही है, जिसे ऑफर फॉर सेल के लिए भी पेश किया जाएगा।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या किसी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews