Upcoming IPO: आ रहा है इस विज्ञापन कंपनी का आईपीओ, होगी 60 लाख से अधिक शेयरों की पेशकश

Upcoming IPO: आ रहा है इस विज्ञापन कंपनी का आईपीओ, होगी 60 लाख से अधिक शेयरों की पेशकश

Upcoming IPO: देश की प्रमुख विज्ञापन कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसका नाम Crayons Advertising है। कंपनी ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए एनएसई के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) भी फाइल करवा लिया है। जिसके लिए बुक रनिंग मिनेजर कॉर्पोरेट कैपिटल वेंचर्स को बनाया गया है। स्काइलाइन को रजिस्ट्रार बनाया गया है। कंपनी 10 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू के साथ 64,30,000 शेयरों को जारी कर सकती है।

जारी होंगे 64 लाख शेयर्स

अब तक आईपीओ के डेट खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कंपनी ने इससे पहले मार्केट एक्सचेंज को इस बात की जानकारी दे दी है। ऑफरिंग के जुटाई गई रकम में 15.28 करोड़ रुपये का इस्तेमाल क्रेयोन्स एडवरटाइजिंग इश्यू के खर्चों के लिए करेगी। 14.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाक वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं के लिए किया जाएगा। जिसके कुणाल लालानी को प्रोमोटर हैं।

कंपनी के बारे में

कंपनी की बात करें तो यह करीब 35 सालों से हाई एंड इकोसिस्टम एंड टू एंड टेक कम्यूनिकेशन सोल्यूशंस प्रवाइड कर रही है। जिसका कुल नेट वर्थ 43 करोड़ रुपये है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक 2020 में कंपनी का वैल्यूएशंस 67000 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 2022-27 फॉरकास्ट पीरियड के दौरान इसकी ग्रोथ बढ़ भी सकती है। 2022 में कंपनी का ग्रोथ रेट 16 फीसदी देखा गया था। वहीं 2023 मवं ग्रोथ रेर 15.2 फीसदी देखा जा रहा है। वहीं साल 2024 में आँकड़े 15.7 फीसदी तक पहुँच सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews