Upcoming IPO: आ रहा है इस केमिकल कंपनी का आईपीओ, जारी होंगे 200 करोड़ रुपये के शेयर्स, जानें डीटेल

Upcoming IPO: आ रहा है इस केमिकल कंपनी का आईपीओ, जारी होंगे 200 करोड़ रुपये के शेयर्स, जानें डीटेल

Upcoming IPO: यदि आप भी इस साल स्टॉक मार्केट में निवेश करने के मौके ढूंढ रहे हैं तो आपको यह सुनहरा अवसर कई कंपनियां दे सकते है। साल 2023 में भारत की कई बड़ी कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी हुई है। इस लिस्ट में JG Chemicals का भी नाम जुड़ चुका है, जो देश का सबसे बड़ा जिंक ऑक्साइड निर्माता है। साथ ही टायर इंडस्ट्री इस उत्पाद का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। जेजी केमिकल्स ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए भारतीय प्रतिभूति एव विनियम बोर्ड (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट्स जमा करवाए हैं।

ये है आईपीओ की डिटेल्स

आईपीओ के आने के पहले ही इसके साइज़ का खुलासा हो चुका है। DRHP की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसके तहत करीब 202.50 करोड़ रुपये के शेयर्स जारी कर सकता है। साथ ही कुछ प्रोमोटर्स ग्रुप के शेरहोल्डर्स 57 लाख शेयरों को ओपन फॉर सेल (OFS) के लिए पेश करेगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए पूंजी जुटाने की मंशा रखता है। जिसका इस्तेमाल लोन चुकाने और बीडीजे ऑक्साइड में इन्वेस्ट करने में किया जाएगा। केमिकल कंपनी कुछ इसस तरीके IPO से जमा किये गए पैसे का यूज करेगा-

  • सहायक कंपनी के लिए लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल फंडिंग के लिए- 65 करोड़ रुपये
  • जेजी कंपनी के लॉन्ग टर्न वर्किंग कैपिटल फंडिंग के लिए- 35 करोड़ रुपये
  • लोन चुकाने के लिए- 45 करोड़ रुपये
  • रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सेंटर पर- 5.31 करोड़ रुपये

इनके शेयर्स भी हैं शामिल

सुरेश कुमार झुंझुनवाला ले 6.5 लाख शेयर्स, जयंती कमर्शियल लिमिटेड के 1.4 लाख शेयर्स, विजन प्रोजेक्ट्स और फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के 36.4 लाख शेयर और अनिरुद्ध झुंझुनवाला के 6.5 लाख शेयर्स आईपीओ के ऑपन फॉर सेल में शामिल हैं। जेजी केमिकल्स देश में फुटवियर प्लेयर्स, कॉस्मेटिक प्लेयर्स और पेंट का सप्लाई भारी मात्रा में करता है। जिसकी कुल क्षमता 77,040 एमटीपीए है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी योजना या स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews