Upcoming IPO: हो जाइए तैयार,जून के अंतिम सप्ताह में खुलेगा इन 7 कंपनियों का आईपीओ, यहाँ देखें लिस्ट

Upcoming IPO: हो जाइए तैयार,जून के अंतिम सप्ताह में खुलेगा इन 7 कंपनियों का आईपीओ, यहाँ देखें लिस्ट

Upcoming IPO: जून के आखिरी हफ्ते ग्रे मार्केट में रौनक रहने वाली है। इन 7 दिनों में 7 कंपनियां अपना आईपीओ खोलने वाली हैं। 26 जून यानि कल ideaForge Technology और Pentagon Rubber Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन होगा। इस लिस्ट में Cyient DLM Lmited, ग्लोबल पेट इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड, Synoptics Technologies Limited और Tridhya Tech Limited शामिल हैं।

30 जून को खुलेगा 3 कंपनियों का आईपीओ

30 जून यानि जून के आखिरी दिन तीन कंपनियां अपना इश्यू जारी करने वाली हैं। सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीस लिमिटेड 54.03 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ शेयरों को जारी करेगी। त्रिध्या टेक लिमिटेड का इश्यू साइज़ 22.01 से 26.41 करोड़ रुपये है। दोनों ही कंपनियां 5 जुलाई को आईपीओ क्लोज करेंगी। वहीं इसी दिन पीके वेंचर्स लिमिटेड भी आईपीओ खोलेगा, निवेशक 4 जुलाई तक इसमें दांव लगा पाएंगे।

26 जून को खुलेगा दो कंपनियों का आईपीओ

ideaForge Technology  26 जून को 567 करोड़ रुपये फंड जुटाने के टारगेट के साथ अपने शेयरों को जारी करेगा। क्लॉजिंग डेट 29 जून है। वहीं पेन्टागन रबड़ लिमिटेड का इश्यू साइज़ 15.02 से 16.17 करोड़ रुपये है, निवेशक इसमें 30 जून तक दांव लगा पाएंगे।

27-29 जून को खोलने वाले आईपीओ

27 जून को साइएंट डीएलएम लिमिटेड अपना आईपीओ खोल रहा है, क्लॉजिंग डेट 30 जून है। इश्यू साइज़ 592 करोड़ रुपये है। वहीं 29 जून को ग्लोबल पेट इंडस्ट्रीज़ 13.23 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लक्ष्य के साथ अपने शेयरों को जारी करेगा। इसमें निवेशक 3 जुलाई तक दांव लगा पाएंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश करने की अलह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews