Upcoming IPO: सिर्फ दो दिनों में ये कंपनी खोलेगी अपना आईपीओ, मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका, जानें डीटेल

Upcoming IPO: सिर्फ दो दिनों में ये कंपनी खोलेगी अपना आईपीओ, मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका, जानें डीटेल

Upcoming IPO: यदि आप भी आईपीओ में निवेश करके मुनाफा कमाने के इच्छा रखते हैं, तो यह खबर कामने बेहद काम की साबित हो सकती है। इस महीने कई कंपनियां अपना आईपीओ खोल सकती है। जिसमें से एक पीएनजीएस गार्गी फैशन ज्वैलरी (PNGS Gargi Fashion Jewellery) है। यह कंपनी सिर्फ दो दिनों में अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ऑपन करेगी। 8 दिसंबर 2022 की तारीख को इसके लिए तय किया गया है।

पीएनजीएस गार्गी फिलहाल नए जमाने और मॉडर्न फैशन ज्वेलरी का उत्पादन करने वाली कंपनी है। बहुत जल्द यह कंपनी लाइफ स्टाइल प्रोडक्शन के बिजनेस में भी एंट्री ले सकती है। बता दें की कंपनी आजकल शादी या विशेष अवसर के लिए आर्टिफ़िशियल गहने और डेली वियर ज्वेलरी बनाने का काम करती है। ये प्रॉडक्ट्स महिला और पुरुष दोनों की जरूरत के हिसाब से बनाए जाते हैं। पिछले साल कंपनी का शुद्ध लाभ करीब 110 लाख रुपये दर्ज किया गया था।

फैशन ज्वेलरी बनाने वाली यह कंपनी 8 दिसंबर को अपना आईपीओ खोलेगी, जिसके लिए 13 दिसंबर ने निवेश किया जाएगा। इस ऑफर में कंपनी 26 लाख तक शेयर जारी करके फंड कलेक्ट करने का टारगेट रखती है। इसका प्राइस बैंड 30 रूपये प्रति शेयर है। इक्विटी शेयर की प्लेस वैल्यू 10 रुपये और मार्केट लॉट साइज़ 4,000 तक बताई जा रही है। इश्यू शेयर को आईसीआईसीआई बैंक स्पॉन्सर कर रहा है। बोली की अधिकतम वॉल्यूम 24,64,000 रुपये निर्धारित की गई है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews