8 फरवरी को बंद रहेगी इस प्राइवेट बैंक की UPI सर्विस, अलर्ट जारी, सही समय पर निपटाएं काम, देखें खबर 

8 फरवरी को कुछ घंटे के लिए HDFC बैंक की यूपीआई सर्विस काम नहीं करेगी। ग्राहक इस दौरान पैसे नहीं भेज पाएंगे। आइए जानें किन लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा?
hdfc bank upi service downtime

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस सप्ताह एक दिन UPI सर्विस बाधित रहेगी। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। हालांकि सेवाएं कुछ सिर्फ 3 घंटे की लिए प्रभावित होगी।

एचडीएफसी बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 8 फरवरी को यूपीआई सर्विस का मेंटेनेंस शेड्यूल किया जाएगा। 12:00 AM बजे 3AM तक खाताधारकों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

कौन सी सेवाएं प्रभावित रहेंगी?

एचडीएफसी बैंक करेंट/सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए यूपीआई सर्विस काम नहीं करेगा। इसके अलावा बैंक द्वारा बैंक द्वारा यूपीआई के लिए समर्थित TPAPs और एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग एप पर सेवाएं बाधित रहेगी। मर्चेंट यूपीआई ट्रांजेक्शन भी इस दौरान नहीं हो पाएगा। इसलिए ग्राहकों को सही समय पर यूपीआई से संबंधित का काम निपटाने की सलाह दी जाती है। बता दें कि एटीएम से कैश विथ्ड्रॉल ग्राहक कर सकते हैं। आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस सेवाएं भी चालू रहेंगी।

क्या है यूपीआई?

यूनीफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस यानि यूपीआई डिजिटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बन चुका है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में इसका विस्तार हो चुका है। लाखों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल पे, पेटीएम, फोन पे इत्यादि ऐप के जरिए यूजर्स इंस्टेंट मनी ट्रांसफर कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews