Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट IPO को सेबी ने दिया बड़ा झटका, कंपनी को लौटाए दस्तावेज, इन कंपनियों के ड्राफ्ट को मिली मंजूरी

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट के अलावा, सेबी ने तीन अन्य कंपनियों के आईपीओ के ड्राफ्ट को भी अस्वीकार किया है, जबकि चार कंपनियों के ड्राफ्ट को मंजूरी दी है।
Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट IPO को सेबी ने दिया बड़ा झटका, कंपनी को लौटाए दस्तावेज, इन कंपनियों के ड्राफ्ट को मिली मंजूरी

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट की आईपीओ लाने की योजना को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि भारतीय बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने इसके ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को अस्वीकृत कर वापस कर दिया है। हालांकि विशाल मेगा मार्ट के अलावा, सेबी ने तीन अन्य कंपनियों के आईपीओ के ड्राफ्ट को भी अस्वीकार किया है, जबकि चार कंपनियों के ड्राफ्ट को मंजूरी दी है।

दरअसल रिटेल चेन संचालित करने वाली विशाल मेगा मार्ट 750 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर तक का आईपीओ लाने की योजना बना रही थी, जिससे कंपनी की वैल्यू 5 बिलियन डॉलर तक आंकी जा रही थी। हालांकि, सेबी ने इस ड्राफ्ट को खारिज कर दिया है। जिसके बाद अब कंपनी को नया ड्राफ्ट दाखिल करना पड़ेगा। सेबी की मंजूरी के बिना आईपीओ जारी नहीं किया जा सकता, इसलिए यह विशाल मेगा मार्ट के लिए एक महत्वपूर्ण धक्का है।

अन्य कंपनियों पर भी पड़ा असर

वहीं विशाल मेगा मार्ट के साथ-साथ सेबी ने तीन अन्य कंपनियों के आईपीओ ड्राफ्ट भी खारिज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार इनमें शिक्षा क्षेत्र की एनबीएफसी एवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी कैपिटल द्वारा समर्थित साई लाइफ साइंसेज, और बीएमडब्ल्यू वेंचर्स शामिल हैं। इन कंपनियों को अब अपने ड्राफ्ट को दोबारा तैयार कर सेबी के पास जमा करना होगा।

मंजूर किए गए आईपीओ

दरअसल सेबी ने चार कंपनियों के आईपीओ के ड्राफ्ट को स्वीकृति दी है। इनमें पीएन गाडगिल ज्वेलर्स, केआरएन हीट एक्सचेंजर, इकॉस इंडिया मोबिलिटी, और प्रीमियर एनर्जीज शामिल हैं।

केआरएन हीट एक्सचेंजर: इस कंपनी के आईपीओ में केवल फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे।
इको मोबिलिटी: यह कंपनी शॉफर्ड कार रेंटल और एम्पलॉई ट्रांसपोर्टेशन सेवा प्रदान करती है। इसके आईपीओ में प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी को कम करेंगे।
प्रीमियर एनर्जीज: इस कंपनी के आईपीओ में 1500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयरों के साथ 2 करोड़ 82 लाख शेयर का ओएफएस शामिल हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews