जी एंटरटेनमेंट ने डिज्नी-स्टार के साथ ₹11,637 करोड़ की तोड़ी डील, ICC क्रिकेट मैचों के ब्रॉडकास्ट का था एग्रीमेंट

जी एंटरटेनमेंट ने डिज्नी-स्टार के साथ ₹11,637 करोड़ की तोड़ी डील, ICC क्रिकेट मैचों के ब्रॉडकास्ट का था एग्रीमेंट

Zee Entertainment breaks deal: जी एंटरटेनमेंट ने डिज्नी-स्टार के साथ हुए बड़े एग्रीमेंट को तोड़ दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य ICC क्रिकेट मैचों के प्रसारण का अधिकार था। इस निर्णय से साझा किए जाने वाले नुकसान को स्वीकार करते हुए, जी ने डील को कैंसिल करने का निर्णय किया है। आपको बता दें अगर यह डील हो जाती तो देश के क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ियों के बीच नए संबंध बन सकते थे। क्योंकि इस डील का मुख्य उद्देश्य ICC क्रिकेट मैचों के प्रसारण का अधिकार शेयर करना था।

पहला इंस्टॉलमेंट भी जमा नहीं किया:

हालांकि अब जी ने इस डील को तोड़ने का निर्णय किया है और इससे होने वाले नुकसान को भी स्वीकार लिया है। यह सूचना PTI सूत्र के द्वारा साझा की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जी ने इस डील के लिए तय किए गए 200 मिलियन डॉलर का पहला इंस्टॉलमेंट भी जमा नहीं किया था। इस डील में 1.4 बिलियन डॉलर (करीब ₹11,637 करोड़) का इन्वेस्टमेंट किया जाना था, जो ICC ब्रॉडकास्टिंग के लिए डिज्नी स्टार को मिलने वाले थे।

सूत्रों के अनुसार, जी एंटरटेनमेंट ने डिज्नी-स्टार के साथ की जा रही डील का टूटना को सोनी के साथ मर्जर टूट जाना भी हो सकता है। हालांकि यह खबर बाजार में एक बड़े हलचल का कारण बनी है और यह स्पष्ट है कि मीडिया इंडस्ट्री में हो रहे सुधार और समर्थन की ओर मीडिया कंपनियों की दृष्टि हो रही है। इसका सीधा प्रभाव दरअसल हमारे देश की क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग के तरीके पर पड़ेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews