जेप्टो पर लगा मनमानी का आरोप, फल और सब्जियां खरीदने पर आईफोन यूजर्स से वसूला जा रहा एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले ज्यादा पैसा

जेप्टो पर आईफोन यूजर्स ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, यूजर्स का कहना है कि कंपनी मनमानी कर रही है और एंड्रॉयड यूजर्स की तुलना में आईफोन यूजर्स से फलों और सब्जियों के ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं।
जेप्टो पर लगा मनमानी का आरोप, फल और सब्जियां खरीदने पर आईफोन यूजर्स से वसूला जा रहा एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले ज्यादा पैसा

पिछले कुछ समय से एंड्रॉयड यूजर्स और आईफोन यूजर्स के बीच एक अलग जंग देखने को मिल रही है। दरअसल, आईफोन यूजर्स से कई कंपनियां एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले ज्यादा चार्ज वसूल रही हैं। ओला और उबर को एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स से एक ही दूरी के लिए अलग-अलग किराया वसूलने के लिए सरकार की ओर से नोटिस भेजा गया था। वहीं, अब आईफोन यूजर्स का दावा है कि जेप्टो द्वारा एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले आईफोन यूजर्स से प्रोडक्ट्स का ज्यादा दाम वसूला जा रहा है।

Quick Commerce जेप्टो अब इस मामले में फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि सब्जियों और फलों के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स और आईफोन यूजर्स के लिए अलग-अलग दाम रखे हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले आईफोन यूजर्स से ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है।

आईफोन यूजर्स से वसूला जा रहा ज्यादा दाम?

दरअसल, जेप्टो पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए प्याज का दाम 43 रुपए दिखाई दे रहा है, जबकि अगर आप एक आईफोन यूजर हैं, तो इस ऐप पर प्याज का दाम 57 रुपए तक दिख रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही यूजर्स को एक ही लोकेशन पर अलग-अलग भाव दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह एकमात्र मामला नहीं है। इससे पहले शिमला में भी जेप्टो का यही मामला सामने आया था। शिमला में आईफोन यूजर्स के लिए सेब की कीमत 123 रुपए किलो बताई जा रही थी, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यही प्राइस 100 रुपए दिखाई दे रही थी। अब इस भेदभाव को लेकर आईफोन यूजर्स कंपनी से शिकायत कर रहे हैं।

कितना आ रहा पैसों का अंतर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेप्टो पर आईफोन यूजर्स के लिए आधा किलो शिमला मिर्च की कीमत 107 रुपए दिखाई जा रही है, जबकि आधा किलो शिमला मिर्च की प्राइस एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मात्र 21 रुपए बताई जा रही है। ऐसे में ग्राहक सवाल कर रहे हैं कि दोनों यूजर्स के लिए इतना अंतर क्यों दिखाई दे रहा है। हालांकि, जेप्टो की ओर से इस पूरी प्रक्रिया को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। कई यूजर्स ने इसे गलत बताया है, जबकि आईफोन यूजर्स का मानना है कि ज्यादातर कंपनियां आईफोन यूजर्स से एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले ज्यादा पैसे वसूलती हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews