CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पर 3 बड़ी अपडेट, पहले दिन 75% रहा अटेंडेंस, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, देखें पूरी खबर

16, 17 और 18 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) को लेकर एजेंसी ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। साथ ही छात्रों के उपस्थिति को लेकर आँकड़े भी जारी हो चुके हैं।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा हाइब्रिड मोड में सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा पर बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले दिन यानि 15 मई को 75% छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इस बात की जानकारी यूजीसी ने चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दी है। बता दें कि बुधवार को केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अंग्रेजी और जनरल टेस्ट के सीयूईटी परीक्षा का आयोजन दिल्ली के 258 केंद्रों को छोड़कर पूरे देश में हुआ था। कुल 2,157 केंद्रों पर एग्जाम हुए थे, जिसमें करीब 2.5 मिलियन छात्र शामिल हुए।

दिल्ली के अभ्यर्थियों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी

एनटीए ने दिल्ली में 15 मई को होने वाली सीयूईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब 16, 17 और 18 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) को लेकर एजेंसी ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी है। फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सीयूईटी यूजी परीक्षा का केंद्र था। लेकिन 15 मई को यहाँ भी परीक्षा रद्द हो गई। छात्रों के बीच मैनेजमेंट को लेकर काफी निराशा है, जिसे सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

21, 22, और 24 मई के लिए एडमिट कार्ड जल्द

सीयूईटी यूजी परीक्षा पेपर एंड पेपर मोड और सीबीटी मोड दोनों तरीकों से आयोजित हो रही। पहली बार प्रवेश परीक्षा केवल 7 दिनों के भीतर समाप्त होगी। 15-18 मई के बीच ऑनलाइन में परीक्षा आयोजित होगी, जिसके के लिए हॉल टिकट जारी हो चुके हैं। 21, 22 और 24 मई को आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आउए एग्जाम सिटी स्लिप अलग से जारी किए जाएंगे। 19 मई को एडमिट कार्ड जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

  • सबसे पहले https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews