MP Admission: कॉलेज छात्रों के लिए काम की खबर, 8 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म, जानें नियम-पात्रता

MP News, MP college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों के लिए काम की खबर है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित ग्लोबल स्किल्स पार्क में संचालित कोर्स “एडवांस सर्टिफिकेट इन पिसिजन इंजीनियरिंग’ के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसकी लास्ट डेट  आठ जून है, जो भी छात्र इस एक वर्षीय कोर्स के लिए एडमिशन लेना चाहते है वे gsp.mponline.gov.in/ www.globalskillspark.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़े..PM Kisan: 11वीं किस्त की तारीख तय, मंगलवार को खाते में आएंगे 2000, किसानों के लिए एक और बड़ी अपडेट

एडवांस सर्टिफिकेट इन पिसिजन इंजीनियरिंग एक साल का कोर्स है और इसे मध्यप्रदेश शासन द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन सर्विस सिंगापुर के साथ मिलकर उद्योगों की मांग की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया गया है।प्रशिक्षण के बाद ग्लोबल स्किल्स पार्क से  ही कैंपस प्लेसमेंट का मौका मिलेगा।कोर्स के अंतिम मॉड्यूल से ही छात्रों को जॉब के लिए प्रतिष्ठित प्रिसिजन को ड्राइव के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिसमें  रोजगार के अवसर मिलेगें।

इनका मिलेगा प्रशिक्षण-इसके तहत एडवांस ChG मशीन जैसे सीएनसी टर्निंग व को-ऑर्डिनेट मेजरिंग मशीन, सीएनसी लेय, सीएनसी निलिंग व CAN और 3-डी जैसी आधुनिक और एडवांस मशीन,डीएमजी मोरी फाइव एक्सिस मशीन से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इन पदों पर मिलेगी नौकरी-इसके तहत CNC प्रोग्रामिंग और CAD/CAM में टेक्निकल एक्सपर्ट की जॉब ऑफर होगी।राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल एयरोस्पेस बायोमेडिकल हैवी इंजीनियरिंग, कैपिटल गुड्स, डिफेंस टूलस्म, मैन्युफैक्चरिंग उद्योगो में कार्य करने के अवसर प्राप्त करेंगे।

पात्रता-इस कोर्स को आईटीआई (टनर/फिटर (मशीनिस्ट/ मशीनिस्ट गाइडर/ मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस) पास पास अथवा बीई/बीटेक/ डिप्लोमा (मेकेनिकल/इंडस्ट्रियल/प्रोडक्शन) पास छात्र एडमिशन के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews