कक्षा 6वीं-12वीं के लिए होगा बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का आयोजन, CBSE ने किया ऐलान, छात्रों को दिए निर्देश, अहम नोटिस जारी

सीबीएसई ने आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित होने वाले "Eureka! जूनियर" कार्यक्रम को लेकर नोटिस जारी किया है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होता है।
cbse news

CBSE Board News: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने शैनक्षणिक वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ पर बिजनेस प्लान प्रतियोगिता को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। छात्रों के बीच उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी बॉम्बे “Eureka! जूनियर” कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें भाग लेने के लिए भगदारी शुल्क भी शून्य होता है।

प्रतियोगिता के बारे में

इस कार्यक्रम में छात्रों को उनके नवाचरिक विचारों को विकसित करने के लिए कौशल विकास गतिविधियों, बूटकैंप, वर्कशॉप और व्यवसायिक विशेषज्ञों से मेटरिंग का लाभ मिलेगा। यूरिका जूनियर प्रोग्राम में भाग के लिए स्कूल https://www.ecell.in/eurekajunior/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसके स्कूल में ही उद्यमिता वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वहीं एनईसी जूनियर का उद्देश्य छात्रों के विचारों को पोषित करना है और एक स्टॉप बनाना है। इसके लिए स्कूल https://www.ecell.in/necjunior/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

31 अगस्त है रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

स्कूल या छात्र 31 अगस्त तक प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। 1 सितंबर से 2 फरवरी 2025 के बीच प्रतियोगिता आयोजित होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन में मोड में इसका आयोजन होगा। बूटकैंप और फाइनल लेवल ऑफलाइन मोड में आयोजित होगा। बाकी कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में होगा। किसी प्रकार के प्रश्न या प्रतिक्रिया के लिए स्कूल प्रमुख ई-सेल आईआईटी इवेंट्स एवं पीआर बॉम्बे “junior@ecell.in” पर ईमेल कर सकते हैं।

छात्रों के लिए निर्देश जारी

सीबीएसई ने कार्यक्रम से संबंधित निर्देश भी जारी किए हैं, जिसका पालन छात्रों को करना होगा। विद्यार्थियों को सबसे पहले https://www.ecell.in/eurekajunior/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। मेल में प्राप्त क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करने और अनिवार्य क्विज का प्रयास करने की सलाह दी गई है। यदि किसी छात्र के पास पहले से कोई टीम है तो सभी सदस्यों को अलग-सलग रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रतियोगिता के दूसरे दौर में टीम बनाने की अनुमति दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews