करियर टिप्स: शिक्षक बनना चाहते हैं? 12वीं के बाद करें ये 5 कोर्स, सुनहरा होगा फ्यूचर, यहाँ देखें लिस्ट 

टीचिंग एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बन सकता है। कई छात्र शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। लेकिन उन्हें समझ नहीं आता शुरुआत कैसे करें। आइए जानें 12वीं के बाद कौन-सा कोर्स अपने के लिए अच्छा रहेगा?
career tips, teaching courses after 12th

AI Generated

Career Tips: शिक्षक छात्रों के भविष्य को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। टीचिंग प्रोफेशन करियर के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इस प्रोफेशन में अन्य कई सेक्टर के मुकाबले काम का प्रेशर भी काफी कम होता है। छुट्टियां भी मिलती है। वेतन भी काफी अच्छा होता है। समाज में सम्मान भी मिलता है।

ऐसे कई छात्र हैं जो टीचिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन क्या करें समझ नहीं आता। कई कोर्स हैं जिनकी मदद से शिक्षक बना जा सकता है। 12वीं से शुरुआत कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी योग्यता, रुचि और आवश्यकताओं के हिसाब से किसी भी पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। यहां टीचिंग से जुड़े ऐसे ही कोर्सेज के बारे में बताया गया है।

दो साल के कोर्स से बनें शिक्षक 

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएल) शिक्षक बनने के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एक एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रोग्राम है। जिसमें 12वीं पास छात्र दाखिला ले सकते हैं। इसकी अवधि 2 साल होती। कई इंस्टिट्यूट यह कोर्स वर्तमान में ऑफर कर रहे हैं। इससे प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने की अनुमति होती है।

12वीं के बाद इन यूजी कोर्स में ले सकते हैं दाखिला 

  •  12वीं के बाद छात्रों के लिए बीए+बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स भी एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एक डुअल डिग्री प्रोग्राम है। जिसमें बैचलर आफ आर्ट्स और बैचलर आफ एजुकेशन दोनों डिग्रियां जुड़ी होती हैं। इस कोर्स की अवधि 4 साल होती है।
  • बीपीएड यानि बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन के जरिए आप फिजिकल एजुकेशन शिक्षक बन सकते हैं। इसकी अवधि 3 साल होती है।
  • बीएससी+बीएड इंटिग्रेटेड प्रोग्राम भी 12वीं के बाद बेहतर टीचिंग कोर्स साबित हो सकता है। साइंस शिक्षक बना जा सकता है। इसकी अवधि भी 4 साल होती है।
  • बीएड में कोई भी ग्रेजुएट छात्र दाखिला ले सकते हैं। इसकी अवधि 2 साल होती है। इसके जरिए हायर या सेकन्डेरी लेवल शिक्षक बन सकते हैं। 12वीं के बाद किसी भी विषय में ग्रेजुएट इस कोर्स को कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews