CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, इससे पहले छात्र कर लें ये 3 काम, आसानी से चेक कर पाएंगे स्कोर, देखें खबर

सीबीएसई कभी भी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। उम्मीदवार अलग-अलग तरीकों से स्कोर चेक कर पाएंगे। इससे पहले कुछ कामों को करना जरूरी है। ताकि परिणाम चेक करते समय कोई समस्या न हो। आइए जानें विद्यार्थी क्या करें?
cbse board exam result 2025

AI Generated

CBSE Board Exam Result 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कभी भी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। 15 मई तक दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी भी लाखों छात्र और अभिभावक आधिकारिक घोषणा कर इंतजार में बैठे हैं। सीबीएसई डिजिटल स्कोरकार्ड को लेकर 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। पिछली नोटिस में बोर्ड ने बताया था की परिणाम पर काम चल रहा है। उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। 

दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक हुआ था। करीब 24.12 लाख विद्यार्थी इसमें शामिल हुए थे। वहीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त हुई थी, 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इसमें शामिल हुए थे। रिजल्ट घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अलग-अलग तरीकों से परिणाम चेक कर पाएंगे। जिसकी तैयारी उन्हें पहले ही कर लेनी चाहिए। ताकि परिणाम चेक करते कोई भी परेशानी न हो।

रिजल्ट से स्टूडेंट्स कर लें ये काम

  • सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ जानकारियों की जरूरत पड़ती है। इसलिए आपना एडमिट कार्ड तैयार रखें।
  • बोर्ड ने 6 डिजिट का डिजीलॉकर कोड जारी कर दिया है। जो स्कूलों की ओर से छात्रों को प्रदान किया जाएगा। परिणाम घोषित होने से पहले विद्यार्थी डिजीलॉकर पर अपनी आईडी एक्टिव कर लें। इसके लिए https://cbseservices.digilocker.gov.in/ पर विजिट करें।
  • बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर सर्वर वयस्थ या डाउन रहने की संभावना रहती है। ऐसे में उमंग ऐप और डिजीलॉकर ऐप आपके लिए काम के साबित हो सकते हैं। इन ऐप्स को पहले से इन्स्टॉल कर लें। अकाउंट भी क्रीऐट करें। ताकि आसानी से स्कोर चेक कर पाएं।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्कोर 

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “Result: का टैब दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का साइट खुलेगा। यहाँ कक्षा 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि (कक्षा 10 के लिए) और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। विषयवार अंकों को चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में परिणाम का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews