मई में आएगा CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें अपना स्कोर, फॉलो करें ये स्टेप्स, जानें डिटेल 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित होंगे। छात्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से स्कोर जान सकते हैं। आइए जानें बिना इंटरनेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
ncert free courses

AI Generated

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों को रिज़ल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 2 मई को परिणाम घोषित हो सकते हैं।  हालांकि इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोई भी घोषणा अबतक नहीं की है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर विद्यार्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

बोर्ड रिजल्ट की जांच ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से कर सकते हैं। कई बार छात्रों को रिजल्ट के दिन खराब इंटनेट कनेक्शन, सर्वर डाउन और अन्य समस्याएं होती है। छात्रों को समझ नहीं आता क्या करें? स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के भी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम की मदद लेनी होगी। एसएमएस के जरिए भी स्कोर जान सकते हैं।

आईवीआरएस का लाभ कैसे उठाएं?

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट घोषित करते समय आईवीआरएस नंबर जारी है, जो अक्सर हर साल समान होता है। परिणाम जानने के लिए दिल्ली के छात्र “24300699” पर कॉल करें। दिशानिर्देशों का पालन करें। अन्य क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को एरिया कोड (011) को जरूर जोड़े। इसके लिए 30 पैसे प्रति मिनट का भुगतान करना होगा।

एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट 

छात्र सीएमएस के जरिए भी ऑफलाइन अंक अंक जान सकते हैं। इसके लिए उन्हें सीबीएसई द्वारा निर्धारित नंबर पर रोल नंबर, सेंटर नंबर आदि जानकारी मैसेज में भेजनी होगीएसएमएस भेजते ही आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें में विषयवार स्कोर उपलब्ध होगा।

  • कक्षा 10वीं के छात्र “cbse10<roll no><स्कूल नंबर><सेंटर नंबर>” फॉर्मेट में 7738299899 पर एसएमएस भेजें।
  • कक्षा 12वीं के छात्र “cbse12<roll no><स्कूल नंबर><सेंटर नंबर>” फॉर्मेट में 7738299899 पर एसएमएस भेजें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews