CBSE कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पर नई अपडेट, अतिरिक्त शुल्क होगा रिफंड, अहम नोटिस जारी

सीबीएसई ने बारहवीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर नया नोटिस जारी किया है। जिन छात्रों ने उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के आवेदन के लिए पेमेंट संबंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ा, उन्हें अतिरिक्त शुल्क रिफंड किया जाएगा। 
CBSE nasha mukt yuva talkathon

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 मई 2026 है। इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक 21 और 22 मई 2026 को स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं  के लिए आवेदन करते समय कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसके कारण गलत शुल्क काटे गए है।

सीबीएसई ने बताया कि कुछ मामलों में आवेदन के दौरान अधिक शुल्क काटे गए हैं, जबकी कुछ मामलों में कम अमाउंट चार्ज किया गया है। इन सभी मामलों में छात्रों को आंसरबुक की फोटोकॉपी प्रदान की जाएगी। स्टूडेंट्स को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एक्स्ट्रा फीस का होगा रिफंड

बोर्ड ने नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों से अधिक पेमेंट लिया गया है, उन्हें अतिरिक्त शुल्क का रिफंड किया जाएगा। रिफंड की राशि उसी खाते  या माध्यम से भेजी जाएगी, जिसका इस्तेमाल शुल्क भुगतान के लिए किया गया हो। सीबीएसई ने कहा। “जरूरत हुई तो छात्रों को बाकी रकम के पेमेंट के बारे में अलग से बताया जाएगा।”

वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन कब शुरू होगा?

23 मई को जारी सीबीएसई के नोटिफिकेशन के मुताबिक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन पोर्टल बोर्ड द्वारा आखिरी स्कैन की कोई कॉपी भेजे जाने के बाद दो दिनों तक उपलब्ध रहेगा। जल्द ही सीबीएसई से इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। वेरिफिकेशन और रीवैल्युएशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर एक्टिव होगा। वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए फीस 25 रूपये प्रति प्रश्न होगा।

बारहवीं सप्लीमेंट्री परीक्षा कब?

सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित होगी। LOC जमा करने की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होने वाली है। छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का मौका मिलेगा। बता दें कि इस बार सीबीएसई ने ऑन स्क्रीन मार्किंग स्कीम के तहत कक्षा 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की है। जिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पुनर्मूल्यांकन शुल्क में भी कटौती की थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews