28 जुलाई को CBSE बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स ऑनलाइन इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि रेगुलर छात्रों को संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त होंगे। 
CBSE Supplementary Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 21 जुलाई को कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा (CBSE Board 12th Supplementary)  को लेकर नोटिस जारी किया है। प्रवेश पत्र उपलब्ध हो चुके हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ या http://apps.cbseit.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर इत्यादि जानकारी की जरूरत पड़ेगी।

सीबीएसई ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि रेगुलर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड सीबीएसई वेबसाइट के स्कूल लॉग इन पर उपलब्ध होंगे। सभी स्कूलों को इसे  परीक्षा संगम पोर्टल पर जाकर डाउनलोड करके छात्रों को जारी करने का निर्देश दिया गया गया है। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर स्कूल प्रिंसिपल का हस्ताक्षर और स्टैम्प भी होना चाहिए।

28 जुलाई को पूरक परीक्षा

सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को होने वाला है। केवल हिंदुस्तानी म्यूजिक, पेंटिंग, अप्लाइड आर्ट्स, योग, ईयरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा ही सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बाकी विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवारों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, माता/ पिता का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषय का नाम, सब्जेक्ट कोड, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  2. इसके बाद परीक्षा संगम पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एग्जाम एक्टिविटी के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  4. एडमिट कार्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews