CBSE ने किया राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन का ऐलान, छात्र-शिक्षक लें सकते हैं भाग, अहम नोटिस जारी, देखें खबर

सीबीएसई ने राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। दिसंबर में इसका आयोजन होगा। तारीख, वेन्यू और थिम घोषित हो चुकी है।
cbse news

CBSE News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन 2024 का ऐलान कर दिया है। दिसंबर को इसका आयोजन होने वाला है। प्रत्येक स्कूल से 4 छात्र और 1 शिक्षक इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। बोर्ड में इस संबंध में सम्बद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है।

सीबीएसई ने नोटिस में कहा, “जीवन कौशल, मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण पर राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह शिखर सम्मेलन छात्रों और शिक्षकों को विचारों का आदान-प्रदान करके सर्वोत्तम प्रभाव से सीखने और स्वास्थ्य, कल्याण, लिंग संवेदनशीलता और सामाजिक सांस्कृतिक जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में रचनात्मक संवाद में शामिल होने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता है।”

क्या है समिट का उद्देश्य? ?(CBSE National Adolescent Summit)

इस नेशनल समिट का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विजन के अनुरूप एक समावेशी वातावरण बनाना है, जो छात्रों को रोजमर्रा की चुनौतियों के लिए आजीवन कौशल से लैस करता है। साथ ही देशभर में स्थायी जीवन कौशल और कल्याण कार्यक्रम स्थापित करने के लिए स्कूलों के बीच सीधे संवाद बढ़ावा देना। स्कूलों और परिवारों के बीच सहयोग को मजबूत करना और छात्रों को मनोवैज्ञानिक सामाजिक आवश्यकताओं का समर्थन करना है। ताकि उन्हें युवा नेताओं और जीवन कौशल एवं कल्याण की राजदूत के रूप में विकसित किया जा सके।

शिखर सम्मेलन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें (Central Board Of Secondary Education)

सम्मेलन का आयोजन 20 से 21 दिसंबर को राष्ट्रीय बाल भवन, कोटला मार्ग, आईपीएस एस्टेट, दिल्ली 110002 में सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक होगा। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हेल्थ और वैलनेस एग्जिबिशन, युवा सांसद, उत्सव, मनोवृति, संवेदना और Q-स्मार्ट शामिल है। सम्मेलन में प्रत्येक स्कूल से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं के चार छात्रों को स्कूल नॉमिनेट कर सकते हैं। उनके साथ एक शिक्षक भी इस सम्मेलन का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को 30 नवंबर से पहले शिक्षकों और चार छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए किसी प्रकार के शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हालांकि सीट सीट लिमिटेड होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews