CBSE बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट घोषित, अब आगे क्या? स्कोर से असंतुष्ट छात्रों को मिलेगी ये सुविधा 

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं पूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 50% से अधिक छात्र एग्जाम में पास नहीं हो पाए। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड कई विकल्प ऑफर करता है। आइए जानें स्टूडेंट्स क्या कर सकते हैं? 
cbse supplementary exam 2025

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा दसवीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम 5 अगस्त को जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार पूरक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। कंपार्टमेंट कैटेगरी में उन छात्रों को शामिल किया गया था, जो पांच प्रमुख विषयों में से एक या दो विषय में फेल हुए थे।  उन उम्मीदवारों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति दी गई थी, जो मुख्य परीक्षा में अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहते थे।

एग्जाम का आयोजन 15 से लेकर 22 जुलाई के बीच देश भारत के विभिन्न शहरों में किया गया था। 970 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। इस साल को 143648 विद्यार्थियों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। कुल 48.68% छात्रों ने परीक्षा पास की है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 51.04 प्रतिशत रहा।  वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 47.41% रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “Result” के टैब पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां “कक्षा दसवीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें और अपना स्कोर कार्ड चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंटआउट निकाल कर छात्र अपने पास रख सकते हैं।

फेल होने पर क्या करें छात्र?

ऐसे कई छात्र जो सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी पास नहीं हो पाए, उनके लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। कक्षा दसवीं के लिए सीबीएसई जल्द ही पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने वाला है।  शेड्यूल भी बोर्ड ने जारी कर दिया है। ऑनलाइन छात्र ऑनलाइन री-वैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार सबसे पहले उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद ही पुनर्मूल्यांकन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

इन विकल्पों को भी अपना सकते हैं स्टूडेंट्स 

  • छात्र नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS) या स्टेट ओपन स्कूल को स्कूल में दाखिला ले सकते हैं। और फिर से कक्षा दसवीं की परीक्षा दे सकते हैं।
  • ऐसे स्टूडेंट जो कंपार्टमेंट परीक्षा में पास नहीं हो पाए, वे प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर 2026 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फिर से शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको रेगुलर स्कूलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।  आप किसी कोचिंग या घर पर रहकर ही पढ़ाई कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews