10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले CBSE का बड़ा ऐलान, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में हुआ बदलाव, नई प्रणाली लागू, नोटिस जारी, देखें खबर

सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव किया है। नोटिस जारी हो चुका है। अब रि-चेकिंग के पहले उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी उपलब्ध होगी।
cbse board exam

 CBSE Board Result 2025:  कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी प्रोसेस में बदलाव किया है। मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के क्रम में संशोधन हुआ है। इस संबंध में सीबीएसई ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को नोटिस जारी किया है।

नई प्रणाली के तहत अब छात्रों को अंक सत्यापन के पहले ही मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद अंकों का सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन या दोनों की सुविधा मिलेगी। नया नियम इसी साल लागू होगा। वर्तमान व्यवस्था में पहले मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी उपलब्ध करवाई जाती है। अंत में रि-वैल्यूएशन के लिए आवेदन की अनुमति होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

बोर्ड के इस फैसले से छात्रों को होगा लाभ, जानिए कैसे?

इस नए सिस्टम के लागू होने से छात्रों को फायदा होगा। वे रि-चेकिंग से पहले उत्तर पुस्तिकाओं को चेक कर पाएंगे। अंकों, टिप्पणियों और गई किसी भी गलती के बारे में स्पष्टता मिलेगी।  इसके बाद उन्हें तय करने में आसानी होगी कि अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन का विकल्प चुनना है या नहीं। इससे संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के बाद जारी होगा। रि-वैल्यूएशन प्रोसेस के दौरान छात्रों के आन्सर-बुक की जांच दोबारा होती है। इस दौरान गलतियाँ मिलने पर अंक बढ़ सकते हैं। मार्क्स के घटने या समान रहने की संभावना भी होती है।

कब शुरू होगी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया?

दसवीं और बारहवीं बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस शुरू होता है। सीबीएसई ने अब तक इससे संबंधित कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस साल पोस्ट रिजल्ट गतिविधियों का क्रम अलग होगा। छात्र पहले आन्सर-बुक की फोटोकॉपी प्राप्त कर पाएंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। रि-वैल्यूएशन के परिणाम आने में करीब 2-3 हफ्ते का समय लगता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews