CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई ने खोला स्पेशल पोर्टल, छात्रों को मिलेगा विशेष सुविधाओं का लाभ

mp board

,

CBSE Board Exam 2023: बहुत जल्द सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन 2023 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर सकता है। छात्रों को भी इसका बेसब्री से इंतजार। इस सप्ताह इसकी घोषणा होने की संभावना भी है। इसी बीच सीबीएसई ने अपना स्पेशल पोर्टल खोल दिया है, जिसका लाभ एक विशेष केटेगरी के उम्मीदवार ही उठा सकते है।

दरअसल, बोर्ड ने विशेष आवश्यकता वाले छात्रों (CWSN) के लिए परीक्षासंगम का पोर्टल ओपन कर दिया है। जिसकी जानकारी आज नोटिस के जरिए दी गई है। इसके जरिए परीक्षा के दौरान इन छात्रों को छूट और विशेष सुविधाओं का फायदा होगा। नोटिस के मुताबिक स्कूलों को ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर “Pariksha sangam ” पोर्टल पर CWSN स्टूडेंट्स की जानकारी शेयर करनी होगी। जिसके लिए सबसे ने सभी स्कूलों को पोर्टल पर ब्योरा सब्मिट करना होगा।

लॉग इन करने के लिए स्कूलों को अपना सीबीएसई आइडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही सभी छात्रों की एक लिस्ट और जानकारी जमा करनी होगी, जिन्हें परीक्षा के दौरान छूट की जरूरत होगी। इस काम को खत्म करने के लिए 22 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप https://www.cbse.gov.in/cbsenew/ पर विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews