10वीं-12 छात्रों के लिए सीबीएसई ने शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल शुरू, मिलेगी परीक्षा से जुड़ी कई सुविधाएं, नोटिस जारी

cbse board exam 2024

CBSE Board Exam 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विशेष ऑनलाइन पोर्टल “परीक्षा संगम” शुरू किया है। इस संबंध में बोर्ड ने सूचना भी जारी की है। CWSN छात्रों को सशक्त बनाने के लिए पोर्टल पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी कई जानकारी उपलब्ध होगी। बोर्ड ने परीक्षा संगल पोर्टल के लिए सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की स्थिति को अपडेट करने का निर्देश भी दिया है। परीक्षा से संबंधित छूट और सुविधाओं का लाभ छात्र पोर्टल “parikshasangam.cbse.gov.in पर उठा सकते हैं ।

बोर्ड ने क्या कहा?

बोर्ड ने अनुरोध किया कि जो भी सीडब्ल्यूएसएन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं वे 24 जनवरी 2024 तक स्कूल विवरण दाखिल करें। साथ ही दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करें। स्कूलों द्वारा भी इस छूट का लाभ पोर्टल के जरिए उठाया जा सकता है। स्कूलों को लॉग-इन आइडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। साथ ही सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की स्थिति पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। डेटशीट भी जारी हो चुकी है। बोर्ड फरवरी के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। CWSN कैटेगरी के छात्र ऑनलाइन cbse.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। अपडेट्स के लिए छात्रों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews