Hindi News

24 फरवरी को CBSE बोर्ड 12वीं अकाउंटेंसी परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम

Published:
सीबीएसई 12वीं अकाउंटेंसी बोर्ड परीक्षा में सिर्फ एक दिन बाकी है। कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण पेपर होता है। एग्जाम से पहले मार्किंग स्कीम, पैटर्न और रिवीजन का सही तरीका पता होना चाहिए।
24 फरवरी को CBSE बोर्ड 12वीं अकाउंटेंसी परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) फिलहाल जारी है। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 24 फरवरी का दिन जरूरी होने वाला है। इस दिन अकाउंटेंसी विषय का एग्जाम होगा। इस सब्जेक्ट में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही तैयारी के अलावा बेहतर तरीके से रिवीजन होना भी जरूरी होता है। इसके अलावा मार्किंग स्कीम और पैटर्न की जानकारी भी होनी चाहिए।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सैंपल पेपर, मॉडल आंसर और मार्किंग स्कीम पहले ही जारी कर दी थी। जिसे विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ या https://cbseacademic.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए स्टूडेंट्स उत्तर लिखने के तरीके को अच्छे से समझ सकते हैं। सैंपल पेपर की मदद से जरूरी हर साल रिपिट होंने वाले प्रश्नों की जानकारी भी मिलती है।

अकाउंटेंसी परीक्षा पैटर्न 

इस विषय में कुल 34 प्रश्न पूछे जाते हैं और सभी जरूरी होते हैं। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होते हैं- पार्ट-ए और पार्ट-बी। पार्ट-ए सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होता है। पार्ट-बी में दो ऑप्शंस मिलते हैं। पहला एनालिसिस ऑफ फाइनेंशियल स्टेटमेंट और दूसरा कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग है। इनमें से किसी एक को ही उम्मीदवार चुन सकते हैं। नीचे प्रश्न पत्र का पैटर्न और मार्किंग बताई गई है-

  • प्रश्न संख्या 1 से लेकर 16 तक और 27 से लेकर 30 तक- एक अंक
  • प्रश्न संख्या 17 से लेकर 20 तक, 31 और 32- 3 अंक
  • प्रश्न संख्या 21 से लेकर 22 और 33- 4 अंक
  • प्रश्न संख्या 23 से 26 और 34- 6 अंक
  • एक अंक के सात प्रश्नों में इंटरनल चॉइस की सुविधा दी जाती है।
  • तीन अंक के दो, चार अंक के एक और 6 अंक के दो प्रश्नों में इंटरनल चॉइस की सुविधा मिलेगी।

उत्तर लिखते समय रखें इन बातों का ख्याल 

  • अकाउंटेंसी के पेपर में उत्तर को सही फॉर्मेट में लिखना जरूरी होता है। जर्नल एंट्री, कैश बुक, लेजर और बैलेंस शीट जैसे प्रश्नों को निर्धारित फॉर्मेट में ही सॉल्व करें। कॉलम, तारीख, विवरण और अमाउंट को स्पष्ट रूप से लिखें।
  • अकाउंटेंसी में हर प्रश्न को स्टेप-वाइज सॉल्व करें। ताकि यदि फाइनल आंसर में कोई गलती हो जाए तो बाकी स्टेप सही होने पर आंशिक अंक मिल सके।
  • परीक्षा के दौरान ब्लू पेन का इस्तेमाल करें। जरूरी कीवर्ड को हाइलाइट करें।
  • रफ वर्क के लिए उत्तरपुस्तिक में अलग से जगह बनाएं।
  • कैलकुलेशन को अच्छे से लिखें।
  • थ्योरी प्रश्नों के उत्तर बुलेट प्वाइंट्स में लिखने की कोशिश करें।
  • परिभाषा के साथ एग्जांपल को जरूर जोड़े।
  • परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करने के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी होता है। स्कोर के हिसाब से समय निर्धारित करें। एक अंक के प्रश्नों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। आखिरी में 10 से 15 मिनट तक आपने जो लिखा है, उसका रिवीजन जरूर करें। इससे गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है

रिवीजन के समय क्या करें और क्या नहीं?

परीक्षा से एक या दो दिन पहले किसी भी नए टॉपिक को शुरू न करें। आपने जो पढ़ा है, उसे ही रिवाइज करें। फार्मूला को अच्छे से याद कर ले। 3 घंटे का फूल मॉक टेस्ट जरूर दें। कैश फ्लो स्टेटमेंट, बैलेंस शीट इत्यादि के फॉर्मेट को अच्छे से समझ लें। जरूरी डेफिनेशन को रिवाइज करना न भूले। नींद पूरी करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews