CBSE का बड़ा कदम, मध्य पूर्व देशों में बोर्ड परीक्षा रद्द, अहम नोटिस जारी

सीबीएसई ने मिडल ईस्ट देशों में बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। इससे संबंधित नोटिस 5 मार्च को जारी किया गया है। भारतीय छात्रों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। 
cbse board exam 2026

मध्य पूर्व देशों में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है। सात देशों में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षाएं परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के आवंटित परीक्षा केंद्रों के लिए लागू होगा। गुरुवार को सीबीएसई ने इससे संबंधित सर्कुलर जारी किया है।

मिडल ईस्ट क्षेत्र में परिस्थितियों की गंभीर समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने यह कदम उठाया है। कक्षा दसवीं की परीक्षाएं जो 7 से लेकर 11 मार्च के बीच आयोजित होने वाली थी, उन्हें रद्द कर दिया गया है। 2, 3, 5 और 6 मार्च को आयोजित की गई परीक्षा भी अब रद्द मानी जाएगी। रिजल्ट घोषणा से संबंधित जानकारी सीबीएसई जल्द ही घोषित करेगा।

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड का आदेश 

कक्षा 12वीं के लिए 7 मार्च 2026 शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित की गई है। संशोधित तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। सीबीएसई परिस्थितियों की समीक्षा 7 मार्च तक करेगा। इसके बाद ही 9 मार्च और इसके बाद होने वाली परीक्षाओं को लेकर कोई कदम उठाया जाएगा।

कक्षा 12वीं के सभी छात्रों को संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सोर्स पर भरोसा करने को भी कहा गया है। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सभी घोषणाएं आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर उपलब्ध होंगी।

भारतीय छात्रों के लिए कोई बदलाव नहीं

सीबीएसई ने छात्रों के हित में यह कदम उठाया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है की हालत पर लगातार नजर रखी जाएगी। स्थिति में सुधार होने के बाद परीक्षाओं से संबंधित नया शेड्यूल या कोई घोषणा की जा सकती है। भारतीय छात्रों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। देश भर के विभिन्न स्कूलों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित होंगी। कक्षा दसवीं 12 मार्च को खत्म होगा। कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 अप्रैल तक चलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews