CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा पर बड़ी अपडेट, LOC को लेकर अहम नोटिस जारी, छात्र जरूर जान लें ये नियम

सीबीएसई ने दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी किया। LOC सबमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फेज-1 के लिए 20 अप्रैल तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
cbse board exam 2026

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित कर दिया है। अब प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए सीबीएसई ने LOC से संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक फेज-1 और फेज-2 एलओसी सबमिशन के लिए फीस भुगतान की तारीख 16 से लेकर 20 अप्रैल तय की गई है। यह प्रोसेस उन विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है, जो दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं।

एलओसी जमा करने के लिए तीसरा फेस लेट फीस के साथ 21 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल 2026 तक जारी है। ऐसे छात्र जिन्होंने दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन तो किया था लेकिन अब रिजल्ट के बाद इसमें शामिल नहीं होना चाहते हैं, वे अपना नाम हटवा सकते हैं। सेकंड बोर्ड एग्जाम से संबंधित नियमों का भी ऐलान भी किया गया है। जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को होनी चाहिए।

दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए नियम 

छात्रों को मैथमेटिक्स ऑप्शन में बदलाव की अनुमति भी होगी। जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा में मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड चुना था, अब वे दूसरी परीक्षा में बेसिक गणित को चुन सकते हैं। गणित बेसिक चुनने वालों को भी गणित स्टैन्डर्ड चुनने की अनुमति होगी। अन्य किसी भी विषय में बदलाव कर पाएंगे।

बोर्ड परीक्षा पास होने वाले और पात्र छात्रों को साइंस, गणित, सोशल साइंस और लैंग्वेज में से केवल तीन विषय में ही अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा कम्पार्टमेंट कैटेगरी और स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स में इसमें बैठ सकते हैँ। जिन छात्रों को एसेंशियल रिपीट की कैटेगरी में शामिल किया गया है, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए क्या अपडेट?

प्राइवेट छात्रों के लिए भी सीबीएसई ने कक्षा दसवीं सेकंड बोर्ड एग्जाम से संबंधित नियम घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इन छात्रों को भी तीन विषयों में अपना प्रदर्शन शुल्क सुधारने का मौका दिया जाएगा। 2024-2025 में कंपार्टमेंट कैटेगरी में जिन स्टूडेंट्स को शामिल किया गया है, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। प्राइवेट छात्रों के लिए लोक सबमिशन और पेमेंट की तारीख भी 16 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल 2026 है। लेट फीस के साथ 21 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक पंजीकरण किया जा सकता है। छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म में चुने गए चॉइस के हिसाब से परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसीलिए शहर को सही से चुनने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बाद में इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews