CBSE CTET 2023: सीबीएसई ने जारी किया नया नोटिस, परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, जानें यहाँ

cbse board exam 2024

CBSE CTET 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने 9 जून यानि आज केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीबीएसई सीटीईटी 2023) की तारीख घोषित कर दी है। साथ ही परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है, इस संबंध में सीबीएसई ने आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। इस बार परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2023 को भारत के विभिन्न शहरों में होगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्टों में होगा। पहला शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरे शिफ्ट की टाइमिंग दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे ही होगी। इस एग्जाम के आधार पर विभिन प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। दो पेपर की परीक्षा होती है, पेपर 1 कक्षा 1-5 को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होती है। वहीं पेपर 2 कक्षा 6-8 के शिक्षकों के लिए होती है।

सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। बिना हॉल टिकट के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा सिलेबस, पात्रता, भाषा और परीक्षा के जुड़ी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि 27 अप्रैल से CTET 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है और 26 मई को समाप्त हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews