CBSE CTET 2024 Result: सीबीएसई सीटीईटी के परिणाम घोषित, 3,66,279 उम्मीदवार चयनित, ऐसे चेक करें स्कोर, देखें स्टेप्स

सीबीएसई बी सेंट्रल टीचर एलीजिबीलीटी टेस्ट के प्रोनम जारी कर दिए हैं। 7 जुलाई को परीक्षा का आयोजन हुआ था।
cbse ctet 2024

CBSE CTET 2024 Result: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

3.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों का हुआ चयन

7 जुलाई को देशभर के विभिन्न शहरों में सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। पेपर 1 के लिए 8, 30, 242 उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से 6,78,707 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं पेपर 2 के लिए 16,99,823 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, 14,07,332 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे। करीब 20 लाख कैंडीडेट्स ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 3,66,279 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पेपर 1 के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या 1,27,159 है। वहीं पेपर 2 में कुल 2,39,120 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अन्य तरीके

डीजीलॉकर पर जल्द ही मार्कशीट अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए सर्टिफिकेट और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। आप उमंग एप के जरिए भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई cbse.gov.in और cbseresults.nic.in वेबसाइट को भी विजिट कर सकते हैं।

पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक 

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों न्यूनतम 60% यानि 90 अंक लाने होंगे। वहीं ओबीसी/एससी/एसटी के लिए योग्यता प्रतिशत 55% और पासिंग मार्क्स 82 है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews