CBSE Exam 2023: सप्लीमेंट्री प्रैक्टिल एग्जाम का शेड्यूल जारी, 6 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे चेक करें नोटिस

mp student

CBSE Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने सप्लीमेंट्री प्रैक्टिल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के जिन भी छात्रों में कम्पार्ट्मेन्ट परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रैक्टिकल परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए 6 जुलाई से एग्जाम शुरू होंगे और इसका समापन 20 जुलाई को होगा।

परीक्षा का वेन्यू

रेगुलर छात्रों के लिए उनके स्कूल में ही प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित होगी। वहीं प्राइवेट छात्रों की परीक्षा उन केंद्रों पर होगी, जहां थ्योरी सप्लीमेंट्री परीक्षा हुई थी। प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 6 जुलाई से पहले मार्क शीट और एडमिट कार्ड के कॉपी के साथ-साथ अपने स्कूल/केंद्रों से संपर्क कर लें।

कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा?

इससे पहले सीबीएसई ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख 1 जून को ही घोषित कर दी थी। कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा भी 17 जुलाई से ही शुरू होगी। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि सप्लीमेंट्री परीक्षा से जुड़ी अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित तौर विज़िट करते रहें।

ऐसे चेक करें नोटिस

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब सप्लीमेंट्री प्रैक्टिक परीक्षा 2023 के गाइडलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पीडीएफ़ खुलेगा। इसे अच्छे से पढ़ें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews