CBSE 2023 : 9वीं-11वीं छात्रों को एक और मौका, बढ़ाई गई पंजीकरण की अंतिम तिथि, 25 अक्टूबर तक पूरी करें प्रक्रिया

cbse exam 2024

CBSE 2023, CBSE Exam 2024 : सीबीएसई ने 9वीं और 11वीं के छात्रों को बड़ी राहत दी है। रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ा दिया गया है।  25 अक्टूबर तक सीबीएसई के नौवीं और 11वीं के छात्र आवेदन कर सकते हैं। 26 अक्टूबर से विलंब शुल्क के साथ उन्हें आवेदन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन डाटा जमा करने की तारीख को बढ़ाया गया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन डाटा जमा करने की तारीख को बढ़ाया गया है। बिना शुल्क के उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2023 तक डाटा जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक उन्हें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर उम्मीदवार इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। परीक्षा संगम लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन जमा किया जा सकता है।

तारीख को बढ़ाते हुए सीबीएसई ने कहा कि स्कूलों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है, जो सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। सीबीएसई केवल पहले से रजिस्टर्ड छात्रों को ही बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाला है। ऐसे में संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्रों को महत्वपूर्ण राहत मिली है। cbse.gov.in पर जाकर छात्र अधिक जानकारी ले सकते हैं।

संशोधित कार्यक्रम जारी

सीबीएसई ने निर्देश दिए है कि विवरण भरने के बाद अपलोड किए गए डाटा में सुधार के लिए कोई विंडो उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। सही डाटा अपलोड करना स्कूलों की जिम्मेदारी होगी। छात्र के नाम माता-पिता, अभिभावक, जन्म तिथि आदि जानकारी सही होनी चाहिए। इसके अलावा स्कूल द्वारा बनाए गए प्रवेश और निकासी रजिस्टर के अनुसार ही सारे डेटा सुनिश्चित किया जाए।

सीबीएसई द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत बिना विलंब शुल्क के डाटा जमा करने की तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है। 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक विलंब शूल के साथ डाटा जमा करना होगा। हालांकि उम्मीदवारों की सूची में विषय में बदलाव पर सीबीएसई द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा। सीबीएसई ने कहा कि स्कूलों को छात्रों और विषयों का विवरण सावधानी पूर्वक जमा करना होगा क्योंकि बाद में उसे नहीं बदला जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews