CBSE Exam 2024: सीबीएसई द्वारा अहम नोटिस जारी, जल्द शुरू होंगे कक्षा 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन, पढ़ें पूरी खबर

mp school

CBSE Exam 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने हाल ही में सभी स्कूलों को बोर्ड परीक्षा संबंधित अहम नोटिस जारी किया है। जल्द ही शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की लिस्ट (LOC) जमा करने के लिए आवेदन भी शुरू होंगे। इस संबंध में सीबीएसई ने प्री-लॉन्च दिशा-निर्देश (Pre-Launch Instructions) जारी किया है।

नोटिस में बोर्ड ने क्या कहा?

नोटिस में सभी स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे रजिस्ट्रेशन और एलओसी से जुड़ी सभी गतिविधियों को पूर्ण कर लें। ताकि एलओसी और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर स्कूल सही तरीके से और दिए गए कार्यक्रम के भीतर  पूरा करने में सक्षम हो सकें। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं वर्ष 2024 में 15 फरवरी से शुरू हो सकती है और 10 अप्रैल को खत्म होगी।

स्कूलों को सावधानी से डेटा कलेक्ट की सलाह

आगे नोटिस में कहा गया है कि, “यह देखा गया है कि स्कूलों द्वारा छात्रों को LOC में पंजीकृत या दर्ज नहीं किया जाता है। और शेड्यूल के परे छात्रों को स्वीकार करने के लिए अनेक बहाने दिए जाते हैं। इससे परीक्षा के आयोजन और रिजल्ट से जुड़ी एक्टिविटी बाधित होती है।” इसके अलावा बोर्ड ने स्कूलों को छात्रों और प्रस्तावित विषयों का सही डेटा ध्यानपूर्वक कलेक्ट करने की सलाह दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews