खेल में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE गेम्स का हुआ ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी, 10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू 

सीबीएसई गेम्स को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। 
cbse news

स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई गेम्स 2025- 26 संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी संबद्ध स्कूलों को रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रित किया है। गतिविधियों का शेड्यूल भी जारी हो चुका है।

सीबीएसई हर साल एफिलेटेड स्कूल के छात्रों के लिए लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग एज ग्रुप में क्लस्टर/जोनल और नेशनल लेवल पर स्पोर्ट्स का आयोजन करता है। इसमें  बैडमिंटन, फुटबॉल,बास्केटबॉल ,कबड्डी, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, चेस, हॉकी, जूडो, स्केटिंग, स्विमिंग, टेनिस, योगासन समेत कुल 26 गेम्स शामिल होते हैं।

स्कूलों को दिए गए ये निर्देश

क्लस्टर, क्षेत्रीय और नेशनल राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल का आयोजन करने के लिए स्कूल सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर “खेल प्रणाली” नामक बॉक्स पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन या मैन्युअल रूप से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विद्यालय उन यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं जो हर साल कक्षा 9वी , 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के पंजीकरण या एलओसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बोर्ड ने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उनके पास खेल आयोजनों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके अलावा स्कूलों को यूट्यूब पर 3 से 5 मिनट का एक वीडियो भी अपलोड करने को कहा। जिसमें खेल के मैदान के साथ-साथ प्रतिभागियों के आवास के लिए सुविधा और शौचालय दिखाया गया हो। यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो का लिंक ऑनलाइन आवेदन फार्म में भी पेश करना होगा।

छात्रों खेलो इंडिया में शामिल होने का मौका 

सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वहीं विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल दिया जाएगा। क्लस्टर या जोनल लेवल पर चयनित स्टूडेंट्स नेशनल लेवल में शामिल हो पाएंगे। सीबीएसई नेशनल लेवल खेल के विजेताओं को खेलों इंडिया गेम्स और एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। विद्यालय 10 मई से 10 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल नोटिस चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews