CBSE Alert: सीबीएसई ने नाम पर हो रही धोखाधड़ी, न करें ऐसे Fake Email पर भरोसा, तुरंत कर दें डिलीट, अलर्ट जारी

सीबीएसई के नाम पर फ्री Python टीचर ट्रेनिंग का फेक ईमेल स्कूलों को प्राप्त हो रहा है। जिसे लेकर बोर्ड ने अलर्ट जारी किया है।
cbse

CBSE Alert: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने फेक ईमेल को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही ऐसे ईमेल पर भरोसा न करने की सलाह दी है , जो फ्री टीचर ट्रेनिंग का दावा सीबीएसई के नाम के सठग करते हैं।  इस संबंध में बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। दरअसल, इन दिनों सीबीएसई के नाम फ्री टीचर ट्रेनिंग को लेकर फर्जी ईमेल कई सम्बद्ध स्कूलों को प्राप्त हो रहे हैं। जबकि इसका सीबीएसई से कोई संबंध भी नहीं है।

सीबीएसई के नाम पर पायथन टीचर ट्रेनिंग का दावा

स्कूलों को प्राप्त हुए ईमेल में कैप्शन में लिखा गया है, “सीबीएसई के आधिकारिक पाठ्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल और एडवांस पायथन पर मुफ़्त शिक्षक प्रशिक्षण” इसमें प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल और पायथन पर मानार्थ किताबों को मिलने का उल्लेख भी किया गया है।”

ईमेल के जरिए मांगी जाएगी कई जानकारी

इस ईमेल में में एक गूगल फॉर्म का लिंक भी दिया गया है। जो संदेवंशील जानकारी भी माँगता है। इसमें ट्रस्टियों, सीबीएसई शहर समन्वयकों और स्कूल की ताकत का विवरण भी शामिल है।

सीबीएसई ने दी ये सलाह

बोर्ड ने नोटिस में कहा, “कृपया ध्यान रखें कि सीबीएसई ने ऐसा कोई ईमेल जारी नहीं किया है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि अपनी व्यक्तिगत और व्यवसायिक जानकारी की सुरक्षा के लिए ऐसे किसी भी संचार को अनदेखा करें। ऐसे ईमेल को डिलीट कर दें।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews