एक्शन में CBSE, इन 29 स्कूलों को जारी किया नोटिस, 30 दिनों में मांगा जवाब, नियमों की अनदेखी का आरोप

सीबीएसई ने 29 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें 18 दिल्ली के 18 स्कूल शामिल हैं। शिक्षा के उच्चतम मानक को बनाए रखने के लिए बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।
cbse

CBSE Action: एक बार फिर सीबीएसई की कार्रवाई सामने आई है। केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 29 स्कूलों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इन विद्यालयों पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

इस लिस्ट में बता होप हॉल फाउंडेशन स्कूल, जागृति पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल समेत दिल्ली के 18 स्कूल शामिल हैं। बेंगलुरु से दो, वाराणसी यूपी से दो, अहमदाबाद से दो और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दो स्कूल को भो नोटिस जारी किया गया है।

बोर्ड ने 30 दिनों के भीतर मांगा जवाब (CBSE Inspection)

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी है। प्रत्येक स्कूलों को निरीक्षण रिपोर्ट की कॉपी भेजी गई है। इसपर 30 दिनों के भीतर जवाब भी मांगा है। यह कदम बोर्ड ने शिक्षा की उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए कदम उठाया है।

आखिरी सीबीएसई ने क्यों जारी किया नोटिस? (CBSE Notice)

दरअसल, बोर्ड ने 18 दिसंबर को दिल्ली और 19 दिसंबर बेंगलुरु, पटना, बिलासपुर, वाराणसी अहमदाबाद में स्थित स्कूलों का सप्राइज़ इंस्पेक्शन किया था। स्कूलों द्वारा जांच की टीम को जमा की गई रिपोर्ट की समीक्षा के बाद यह सामने आया कि कई स्कूल शैक्षणिक और अवसंरचनात्मक मानदंडों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही वास्तविक उपस्थित रिकॉर्ड से परे छात्रों का एडमिशन भी ले रहे हैं। स्कूल नॉन अटेंडिंग नामांकन प्रदान करके सीबीएसई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे।

इन स्कूलों को नोटिस जारी

cbse
cbse

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews