बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, स्कूलों को दिए निर्देश, छात्र जरूर रखें इन 9 बातों का ख्याल

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट जारी उपलब्ध हो चुके हैं। सभी स्कूलों को बोर्ड ने गाइडलाइंस जारी किया है। छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने की सलाह दी है। 
CBSE Board Exam 2025

सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल और प्राइवेट छात्र परीक्षा संगम पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने प्रवेश पत्र से संबंधित अहम नोटिस जारी किया है। स्कूलों को  एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी छात्रों को साझा करने का निर्देश दिया है। ताकि स्टूडेंट्स नियमों का सख्त अनुपालन कर सकें।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी ये जानकारी (CBSE Board Exam Admit Card)

इस साल एडमिट कार्ड में छात्रों का रोल नंबर, जन्मतिथि (केवल कक्षा 10वीं के लिए), परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी और विषय के नाम, कोड और परीक्षा तारीख दी गई है।

छात्र जरूर रखें इन बातों का ख्याल

  • किसी भी छात्र को सुबह 10:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसलिए उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
  • अभ्यर्थी स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के अलावा स्कूल आईडी और कुछ जरूरी स्टेशनरी सामग्री ही ले जाने की अनुमति होगी।
  • परीक्षा की तारीख से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र विजिट करने की सलाह बोर्ड ने दी है। ताकि वे समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच सकें।
  • मौसम और यातायात स्थिति इत्यादि का ख्याल रखते हुए परीक्षा केंद्र के लिए घर से निकलें।
  • प्रवेश पत्र में दिए गए जानकारी की जांच जरुर करें। फोटो और और जानकारी के सत्यता की पुष्टि करने के बाद ही सही स्थान पर सिग्नेचर करें।
  • छात्र परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जा सकते। इसके अलावा बोर्ड ने छात्रों को 20 जनवरी 2025 को जारी परीक्षा नैतिकता से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी है।
  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के निर्देशों को पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह भी बोर्ड द्वारा दी गई है।
  • छात्र व्यवहारों के लिए संशोधित नियम जरूर पढ़ें।
  • अफवाह फैलाने और व्हाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब ट्विटर आदि सोशल मीडिया वेबसाइटों पर कोई भी सामग्री डालने से बचें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews